2026 Car Prices Hike: अगर आप नए साल की शुरुआत में लग्जरी कार घर लाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. 1 जनवरी 2026 से भारत में कुछ पॉपुलर लग्जरी कारें महंगी होने वाली हैं. Mercedes-Benz और BMW जैसी दिग्गज कंपनियों ने साफ कर दिया है कि नए साल के साथ ही उनकी कारों की कीमतों में इजाफा होगा. ऐसे में खरीदारी से पहले वजह और असर समझना जरूरी है.
1 जनवरी से बढ़ेंगी कीमतें
भारत के लग्जरी कार सेगमेंट की दो बड़ी कंपनियां Mercedes-Benz और BMW अपने मॉडल्स के दाम 2 से 3 फीसदी तक बढ़ाने जा रही हैं. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी. खास बात यह है कि सितंबर 2025 में GST कटौती के बाद यह पहली बड़ी कीमत बढ़ोतरी है, जिससे ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा.
कीमतें क्यों बढ़ा रही हैं कंपनियां?
कंपनियों का कहना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय रुपये की कमजोरी है. यूरो के मुकाबले रुपया लंबे समय से दबाव में है, जिससे इंपोर्ट की लागत बढ़ गई है. Mercedes-Benz ने बताया है कि उसने कीमत बढ़ोतरी को करीब 2 फीसदी तक सीमित रखने की कोशिश की है, जबकि BMW की कारें लगभग 3 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं.
रुपये की कमजोरी से बढ़ा खर्च
साल 2025 में यूरो के मुकाबले रुपये की एक्सचेंज रेट लंबे समय तक 100 रुपये से ऊपर बनी रही. इसका असर सीधे सप्लाई चेन पर पड़ा है. जो कारें पूरी तरह इंपोर्ट होती हैं या जिनके पार्ट्स विदेश से आते हैं, उनकी लागत काफी बढ़ गई है. Mercedes-Benz इससे पहले सितंबर 2025 में भी 1 से 1.5 फीसदी तक कीमतें बढ़ा चुकी है.
फेस्टिव सीजन में Mercedes-Benz की मजबूत बिक्री
कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद Mercedes-Benz के लिए 2025 का फेस्टिव सीजन शानदार रहा. नवरात्रि के 9 दिनों में कंपनी ने करीब 2,500 कारें बेचीं, जिनकी औसत कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये रही. हालांकि इसके बाद नवंबर में बिक्री थोड़ी सुस्त हुई, लेकिन अक्टूबर और नवंबर मिलाकर कुल 3,396 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल के आसपास ही रही.
BMW की बिक्री में भी इजाफा
BMW के लिए अक्टूबर और नवंबर 2025 बेहतर साबित हुए. इस दौरान कंपनी की बिक्री में करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 2,849 यूनिट्स बिकीं. यह जानकारी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोटिव डीलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों से सामने आई है.
आगे और महंगी हो सकती हैं कारें
रुपये की कमजोरी सिर्फ यूरो ही नहीं, बल्कि डॉलर और चीनी युआन के मुकाबले भी देखी गई है. इसका असर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी और खास मैग्नेट जैसे पार्ट्स पर पड़ सकता है, जिनकी सप्लाई ज्यादातर चीन से होती है. ऐसे में आने वाले महीनों में कारों की कीमतें और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
खरीदने का सही समय कब?
अगर आप Mercedes-Benz या BMW की कार लेने की योजना बना रहे हैं, तो 1 जनवरी 2026 से पहले खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. नए साल के साथ इन लग्जरी कारों का महंगा होना लगभग तय है, इसलिए फैसला लेने में ज्यादा देर करना जेब पर भारी पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- SUV खरीदारों के लिए खुशखबरी! 2026 में Kia लाने वाली है ये धांसू मॉडल्स
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
11 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
12 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
14 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
16 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
18 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines