Renault Kiger Facelift: रेनो काइगर ने अपना अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी इस SUV को BS6 फेस 2 के नए नॉर्म्स के मुताबिक नए फीचर्स के साथ पेश किया है। सके शुरुआती वेरिएंट RXT(O) MT की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये तय की गई है।

अलॉय व्हील और हाई सेंटर कंसोल

अपडेट वर्जन में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP),हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) आदि फीचर्स दिए गए हैं। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच टचस्क्रीन, LED हेडलैम्प्स, अलॉय व्हील्स और हाई सेंटर कंसोल मिलेगा।

ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है

Renault Kiger में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0-लीटर एनर्जी पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें एक्स-ट्रॉनिक CVT और 5 स्पीड ईजी-आर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसका 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 20.62 Kmpl का माइलेज देता है।

4 एयरबैग, फ्रंट और रियर में सीट बेल्ट

जानकारी के मुताबिक कार में 4 एयरबैग, फ्रंट और रियर में सीट बेल्ट, इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ 60/40 स्प्लिट रियर रो सीट और चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX एंकरेज के साथ दमदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ