New traffic Rules:अगर आप बाइक या स्कूटर चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। 1 सितम्बर से नया ट्रैफिक नियम लागू होने रहा है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत टू-व्हीलर पर पीछे बैठने वाले को हेलमेट पहनना अनिवार्य है लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में इसका पालन नहीं होता है। पीछे बैठने वाले तो दूर लोग खुद टू-व्हीलर चलाने वाले भी बिना हेलमेट के राइड करते हैं। दरअसल, आंध्र प्रदेश के बड़े शहर विशाखापट्टनम में एक नया नियम लागू होने जा रहा है। इस नए नियम के तहत अब टू-व्हीलर चलाते समय और पीछे बैठने वाले शख्स को हर हाल में हेलमेट पहनना होगा।
एक सितंबर से नया नियम लागू
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब विशाखापट्टनम में एक सितंबर से बाइक-स्कूटर पर पीछे बैठकर सवारी करने वालों को हेलमेट पहनना ही होगा। सरकार ने इस नये नियम को इसलिए लागू किया है ताकि शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर काबू पाया जा सके देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त शंखब्रत बागची और जिला कलेक्टर, जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष हरेंधीरा प्रसाद ने हाल ही में एक बैठक करते हुए बताया कि अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विशाखापट्टनम पुलिस के मुताबिक अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता तो उसका 1035 रुपये का चालान काटा जाएगा। इतना ही नहीं नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस तीन महीने के लिए भी सस्पेंड किया जा सकता है। हेलमेट की क्वालिटी को लेकर भी हिदायत दी गई। केवल ISI मार्के हेलमेट ही पहनने होंगे, अगर कोई खराब क्वालिटी के हेलमेट पहनेगा उस पर एक्शन लिया जाएगा।
क्यों जरूरी है हेलमेट
इस लेख के माध्यम से हम सभी को यह बता दें कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि आप अपनी और पीछे वाले की सेफ्टी को ध्यान में रखकर पहनें। क्योंकि अगर एक्सीडेंट हुआ तो आपके सिर में भारी चोट लग सकती है। कई केस में लोगों कली जान भी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: मारुति, टाटा, हुंडई और जीप की कारों पर 2.50 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
7 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
11 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
14 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines