हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मॉर्डन लुक के साथ रिवील हुई Tata Sierra, ट्रिपल स्क्रीन और लेवल-2 ADAS के साथ इस दिन होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड SUV सिएरा 2025 का रिवील कर दिया है. नई सिएरा में मॉडर्न डिजाइन, ट्रिपल स्क्रीन केबिन, लेवल-2 ADAS और 360° कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन
मॉर्डन लुक के साथ Sierra.

New Tata Sierra 2025 Unveiled: टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड SUV, Sierra, का खुलासा लॉन्चिंग से पहले कर दिया. कंपनी इसे 25 नवंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है. इस SUV का प्रोडक्शन मॉडल पहले ही टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है. Sierra टाटा का एक आइकॉनिक नाम रहा है, जिसे 2003 में बंद कर दिया गया था. अब 22 साल बाद यह नया और मॉडर्न डिजाइन लेकर वापसी कर रही है.

डिजाइन: पुराना नाम, नया अंदाज

नई Sierra का डिजाइन पुराने 1990 मॉडल से प्रेरित है, लेकिन इसे टाटा की मौजूदा SUV लाइनअप जैसे हैरियर और सफारी के डिजाइन थीम के अनुसार आधुनिक बनाया गया है. फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL, चौड़ी ग्रिल और स्टाइलिश बंपर के साथ हेडलाइट बंपर में इंटीग्रेट की गई है. साइड से SUV वाला बॉक्सी लुक अब भी बरकरार है, जिसमें आइकॉनिक ‘एल्पाइन विंडो’ शामिल है. हालांकि, नई Sierra में चार दरवाजे होंगे और सिंगल ग्लास रूफ नहीं मिलेगा. इसके साथ फ्लश डोर हैंडल और डुअल-टोन मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं. रियर डिजाइन सिंपल है, लेकिन LED टेल लैंप और ग्लॉसी ब्लैक बंपर इसे प्रीमियम लुक देते हैं.

इंटीरियर: ट्रिपल स्क्रीन और लग्जरी केबिन

Sierra के केबिन में पहले ही नजर में ध्यान खींचने वाला ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है. यह डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैला है. केबिन में यलो हाइलाइट्स, पतले एसी वेंट्स और 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ इल्लुमिनेटेड लोगो है. पीछे की सीट पर तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सेंटर आर्मरेस्ट मिलेगा, जिससे लंबे सफर भी आरामदायक होंगे.

फीचर्स और सेफ्टी

नई Sierra फीचर्स में भी भरपूर है. इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, JBL साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड पावर सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएँ मिलेंगी. सुरक्षा के लिहाज से 7 एयरबैग, ABS के साथ EBD, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360° कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Sierra के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर T-GDI टर्बो इंजन हो सकता है, जो 170PS पावर और 280Nm टॉर्क देगा. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे. डीजल वर्जन में 1.5-लीटर इंजन 118PS पावर और 260Nm टॉर्क देगा, और इसे भी 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल क्लच के साथ पेश किया जाएगा. भविष्य में इलेक्ट्रिक वर्जन का भी विकल्प आएगा.

कीमत और अवेलेबिलिटी

टाटा Sierra की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 11 लाख रुपए से शुरू हो सकती है. इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट और MG एस्टर जैसी SUVs से होगा.

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki ने वापस बुलाईं 39,506 Grand Vitara SUVs, क्या आपकी कार भी है इस लिस्ट में?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें