TrendingAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

468KM रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी! सिर्फ 6.49 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Punch EV, देखें डिटेल्स

टाटा मोटर्स ने नई Punch EV Facelift को दमदार अपग्रेड के साथ लॉन्च कर दिया है. अब इसमें 468KM तक की रेंज, 26 मिनट में फास्ट चार्जिंग, लाइफटाइम बैटरी वारंटी और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

नई Tata Punch EV हुई लॉन्च.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे पॉपुलर माइक्रो SUV Punch EV को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि रेंज, टेक्नोलॉजी और फीचर्स में भी बड़ा अपग्रेड दिया है. अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं जो शहर के लिए किफायती, चलाने में आसान और फीचर्स से भरपूर हो, तो नई Tata Punch EV Facelift आपके लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, रेंज और खासियत विस्तार से.

कीमत और वेरिएंट- बजट में इलेक्ट्रिक SUV

नई Tata Punch EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख है रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 12.59 रुपये लाख तक जाती है. इसे 30 kWh और 40 kWh बैटरी पैक के साथ अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया गया है. 30 kWh बैटरी Smart और Smart+ वेरिएंट में मिलती है, वहीं 40 kWh बैटरी Smart, Smart+, Adventure और Empowered +S ट्रिम में उपलब्ध है. खास बात यह है कि कंपनी इसे BaaS (Battery as a Service) मॉडल के तहत 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भी दे रही है, जिसमें बैटरी के लिए 2.6 प्रति किलोमीटर किराया देना होगा.

---विज्ञापन---

बैटरी पैकवेरिएंटकीमत (रुपये लाख)
30 kWhSmart9.69 लाख
30 kWhSmart+10.29 लाख
40 kWhSmart10.89 लाख
40 kWhSmart+11.59 लाख
40 kWhAdventure12.29 लाख
40 kWhEmpowered +S12.59 लाख

बैटरी और रेंज- लंबी दूरी की चिंता खत्म

---विज्ञापन---

Punch EV Facelift में 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं. 30 kWh बैटरी लगभग 265 किमी की क्लेम्ड रेंज देती है, जबकि 40 kWh बैटरी ARAI के अनुसार 468 किमी तक चल सकती है. रियल वर्ल्ड कंडीशन में यह करीब 355 किमी की रेंज देती है. कंपनी पहले रजिस्टर किए गए मालिक को बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है, जो इसे और भरोसेमंद बनाती है.

BaaS (Battery as a Service) ऑप्शन

विवरणजानकारी
शुरुआती कीमत6.49 लाख रुपये
बैटरी रेंटल2.6 रुपये प्रति किलोमीटर

चार्जिंग- कम समय में ज्यादा दूरी

इस SUV को 65 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. वहीं, केवल 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 135 किमी की रेंज मिल जाती है. घर पर चार्जिंग के लिए 7.2 kW और 3.3 kW चार्जर का विकल्प भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस- शहर और हाईवे दोनों के लिए तैयार

Punch EV का इलेक्ट्रिक मोटर 130 PS की पावर देता है और यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 9 सेकंड से कम समय में पकड़ लेती है. इसमें Eco, City और Sport जैसे ड्राइव मोड मिलते हैं. साथ ही स्टीयरिंग पैडल से कंट्रोल होने वाले चार लेवल के रीजनरेटिव ब्रेकिंग मोड भी दिए गए हैं. 195mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 450mm वाटर वेडिंग क्षमता इसे भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त बनाती है.

नई टेक्नोलॉजी- ज्यादा एफिशिएंसी, कम वजन

इस फेसलिफ्ट में सेगमेंट-फर्स्ट X-in-1 e-drive मॉड्यूल दिया गया है, जो छह सिस्टम को एक यूनिट में जोड़ता है. इससे सिस्टम का साइज करीब 50% कम हुआ है, वजन 28% घटा है और एफिशिएंसी लगभग 6% बेहतर हुई है. इसके अलावा eTXV तकनीक के साथ टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो बैटरी और केबिन कूलिंग को बेहतर बनाता है.

फीचर्स- प्रीमियम कार जैसा अनुभव

नई Punch EV के केबिन में 26.03 सेमी का Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वॉइस कमांड सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, Alexa सपोर्ट और कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे कई एडवांस विकल्प दिए गए हैं.

सेफ्टी- परिवार के लिए पूरा भरोसा

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही OTA अपडेट, रिमोट कंट्रोल, व्हीकल हेल्थ रिपोर्ट और SOS अलर्ट जैसे स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

डिजाइन- पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक

नई Punch EV में अपडेटेड फ्रंट फेस, क्लोज्ड ग्रिल, नया बंपर, LED लाइट बार और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. नए कलर ऑप्शन और ब्लैक रूफ के साथ इसका लुक पहले से ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम हो गया है. इसका SUV स्टांस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है.

ये भी पढ़ें- नई कार लेने वालों के लिए गोल्डन चांस, इस महीने में गाड़ी खरीदी तो मिलेगा बंपर डिस्काउंट


Topics:

---विज्ञापन---