Tata Altroz CNG Mileage: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी फेसलिफ्ट Altroz को लॉन्च, एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये से लेकर 11.29 लाख रुपये से तक जाती है। इसमें आपको पेट्रोल, डीजल और CNG के ऑप्शन मिलेंगे। पहली बार इस कार में AMT गियरबॉक्स की सुविधा दी जा रही है। भारत में CNG कारों की डिमांड लगतार बढ़ रही है। और अगर आप भी नई Altroz CNG लेने का मन बना रहे हैं तो इस कार का माइलेज आपको चौंका देगा। यह कार सीधे तौर पर बलेनो CNG को कड़ी टक्कर दे रही है।
27km का माइलेज
Tata Altroz CNG की माइलेज का खुलासा हो गया है। एक किलो सीएनजी में यह कार 26.90km का माइलेज ऑफर करती है। CNG मॉडल की कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है। भारत में इसका मुकाबला बलेनो CNG है, जो 30km/kg के आस-पास माइलेज ऑफ़र करती है। लेकिन बलेनो की तुलना में अल्ट्रोज अब ज्यादा प्रीमियम और सॉलिड है। बलेनो CNG की एक्स-शोउम कीमत 8.44 लाख रुपये से शुरू होती। अब ऐसे में यहां Altroz CNG वैल्यू फॉर मनी कार साबित होती है।
नई Altroz को 1.2L पेट्रोल+CNG इंजन लगा है जो मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। यह कार डायरेक्ट CNG मोड पर भी स्टार्ट हो सकती है। लेकिन इसकी परफॉरमेंस कैसे होगी ? इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। वैसे कंपनी का दावा है कि हर मौसम में ये शानदार प्रदर्शन करते हैं और कई सालों से बिना किसी परेशानी के परफॉर्म कर रहे हैं। इस कार में 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें Dune Glow, Ember Glow, Royal Blue, Pure Grey और white कलर शामिल हैं।
210 लीटर का बूट स्पेस
Altroz CNG में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। स्पेस काफी अच्छा है और 3-4 बैग्स आप यहां रख सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, ESP, सनरूफ, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, 16 इंच के टायर्स, डिस्क ब्रेक्स और प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: कर लो तैयारी! आ रहा है नया TVS Jupiter 125, सुजुकी और होंडा को मिलेगी टक्कर
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 hr agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
5 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
7 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
9 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines