New Suzuki Swift crash test: मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Swift) देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद की जाती है। हाल ही में नई स्विफ्ट को लॉन्च किया गया है जो अब कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से भी लैस है। इतना ही नहीं इसके डिजाइन में भी नयापन देखने को मिलता है। भारत में मौजूदा 4th जनरेशन स्विफ्ट का अभी तक क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। वैसे यूरो NCAP ने स्विफ्ट को यूरो-स्पेक वेरिएंट के लिए 3 स्टार रेटिंग दी है। वहीं, अब ऑस्ट्रेलियाई NCAP (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए क्रैश टेस्टिंग बॉडी) की क्रैश टेस्ट रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ADAS वाली 4th जनरेशन स्विफ्ट ने बहुत ही ज्यादा निराश किया है। क्रैश टेस्ट में इस कार को सिर्फ 1 स्टार रेटिंग मिली है।
स्विफ्ट का हुआ NCAP क्रैश टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया NCAP क्रैश टेस्ट में सुजुकी स्विफ्ट बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। लेकिन उम्मीद तो यही जताई जा रही थी कि यह कार इस टेस्ट में अच्छे नंबर प्राप्त करेगी। सुजुकी के मुताबिक यूरोपीय स्विफ्ट और ऑस्ट्रेलियाई स्विफ्ट अलग-अलग सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं। NCAP क्रैश टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए 4th जनरेशन स्विफ्ट ने सिर्फ 1 स्टार स्कोर किया और सभी टेस्टिंग में न्यूनतम 50% स्कोर करने में असफल रही। एडल्ट सेफ्टी टेस्ट में इसने 47% में केवल 18.88/40 अंक प्राप्त किए। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट में इसने 59% में 29.24/49 अंक प्राप्त किए।
यूरो-स्पेक चौथी जेन की स्विफ्ट ने एडल्ट सेफ्टी में 67%, चाइल्ड सेफ्टी में 65%, रोड यूजर सेफ्टी में 76% और सेफ्टी असिस्ट में 62% के साथ बेहतर क्रैश प्रदर्शन दिखाया था। अब सवाल ये है कि भारत में उपलब्ध स्विफ्ट कितनी सुरक्षित होगी? क्योंकि अभी तक स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है। ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि स्विफ्ट का भी क्रैश होना जरूरी है क्योंकि यहां मामला सेफ्टी का है।
यह भी पढ़ें: अब नहीं खरीद पाएंगे Hero Motocorp की ये 3 बाइक्स, एक झटके में हुई बंद
डिजायर को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई सेडान कार डिजाइन को बाजार में लॉन्च किया, लेकिन हैरानी वाली बात तब हुई जब ये रिपोर्ट आई कि डिजायर ने ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में शानदार 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। डिजायर पहली ऐसी कार है जिसने यह कमाल किया है। डिजायर की कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। नई मारुति डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
नई डिजायर में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं, इसके अलावा इसमें EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं इंडिया की सबसे सस्ती बाइक्स, कीमत 49999 से शुरू, पेट्रोल का खर्च होगा कम
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
20 mins ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
4 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines