New Skoda Superb: स्कोडा अपनी प्रीमियम लग्जरी कार सुपर्ब को एक बार से लॉन्च करने जा रही है । ये कार Audi, BMW, Mercedes-Benz और Volvo की कारों को टक्कर देती है। ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक 4th जनरेशन सुपर्ब 3 अप्रैल,2024 को लॉन्च होगी। BS6 फेज 2 एमिशन नोर्म्स लागू होने पर पिछले साल अप्रैल में 3rd जनरेशन सुपर्ब को बंद कर दिया था।
सुपर्ब अपने डिजाइन, साइज़, इंजन और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है । फिलहाल, यह कार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन अब यह फिर से वापसी कर रही है। आइये जानते हैं नए मॉडल में इस बार क्या कुछ खास और नया देखने को मिलने वाला है।
CBU के तौर पर लौटेगी नई स्कोडा सुपर्ब
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा नई सुपर्ब को भारत में CBU (completely built unit) के तहत पेश करेगी, यानी इसका निर्माण भारत में नहीं होगा बल्कि इसे इंपोर्ट करने बेचा जाएगा सरकार के GSR 870 रुल के हिसाब से सिर्फ एक साल में 250 यूनिट्स को ही इम्पोर्ट किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में सुपर्ब की सिर्फ 100 यूनिट्स ही लेकर आएगी। जानकारी के मुताबिक नई सुपर्ब की कीमत 43 लाख से 45 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
इंजन और पावर
नई स्कोडा सुपर्ब में BS6, 2.0 लीटर का फोर सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 190hp की पावर ओर 320Nm का टॉर्क देगा, इसमें 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। 7.8 सेकंड्स में यह कार 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। यानी इंजन काफी दमदार साबित होने वाला है। सेफ्टी के लिए कार में 360 डिग्री कैमरा, ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD और 6 एयरबैग्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च
यह भी पढ़ें- Force Gurkha 5 Door का पहला लुक आया सामने
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
15 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
16 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
20 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
21 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
22 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines