New Scooter Maintenance: कुछ समय पहले ही अगर आपने एक नया स्कूटर खरीदना है और लगातार इसका इस्तेमाल भी हो रहा है, लेकिन सर्विस को नजरअंदाज करके सिर्फ गीले कपड़े से इसकी सफाई करने आप खुश हैं तो हो जाएं सावधान, वरना आपका नया स्कूटर कब पुराना हो जायेगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। ध्यान रहे, नए स्कूटर की शुरू से सर्विस पर अगर ध्यान दिया जाये तो यह लम्बे समय तक आपका साथ देगा। आइये जानते हैं किन-किन बातों का ध्यान रखें ताकि स्कूटर सालों-साल नया जैसा रहे।
रेगुलर सर्विस
अगर आप ये सोचते हैं कि रेगुलर की जरूरत ही क्या है तो आप गलत हैं। समय पर सर्विस अगर आप करवाते हैं तो स्कूटर का इंजन और बॉडी दोनों ही बढ़िया रहते हैं और भविष्य में नुकसान नहीं होने देते। समय पर सर्विस इस बात की गारंटी है कि किसी भी मौसम में स्कूटर ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होगा। सर्विस बुक पर पूरा रिकॉर्ड होता है और नेक्स्ट सर्विस की जानकारी आपको देता है।
कब बदलें इंजन oil
अगर आप रोजाना हेवी ट्रैफिक का सामना करते हैं तो आपको हर 1500-2500 किलोमीटर के बाद इंजन oil जरूर चेंज करवा लेना चाहिए। अक्सर देखने में आता है कि समय से पहले ही oil काला पड़ने लगता है या फिर यह कम होने लगता है तो ऐसे में टॉप-अप भी किया जा सकता है। इसके साथ ही एयर फ़िल्टर को क्लीन करवा लें… ऐसा करने से परफॉरमेंस के साथ माइलेज में भी इजाफा होता है। डिस्क ब्रेक Oil को भी चेक करें डिस्क ब्रेक Oil
खराब पार्ट्स को ना घसीटें
अक्सर देखने में आता है कि कुछ पैसे लोग अपने स्कूटर के ख़राब पार्ट को सही नहीं करवाते और ना ही उसे बदलते हैं। ऐसा करने से खराब पार्ट और तेजी से खराब होने लगता है और साथ ही अन्य पार्ट्स भी उसकी चपेट में आ जाते हैं। आगे चलकर ये स्कूटर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए जो भी पार्ट खराब है उसे तुरंत ठीक करवा लें।
लोकल मैकेनिक को गाड़ी ना दें
अगर आप भी थोड़े पैसे बचाने के लिए अपने स्कूटर को जल्दबाजी में किसी अनाड़ी मैकेनिक को दे देते हैं तो आज ही ऐसा करने बंद करें। अक्सर लोकल मैकेनिक जुगाड़ करके आपकी गाड़ी को ठीक करने की कोशिश करते हैं, और अगर पार्ट नहीं मिला तो किसी और कंपनी का लोकल पार्ट फिट कर डेट हैं। ऐसा होने से आपकी गाड़ी को बेहद नुकसान हो सकता है। इसलिए ऑथोराइज सर्विस सेन्टर से ही सर्विस करवाएं
यह भी पढ़ें: ट्रायम्फ ने 400cc इंजन वाली इस बाइक को किया अपडेट! रॉयल एनफील्ड को देती है टक्कर
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
13 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
16 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
20 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines