New Renault Duster Launch: भारतीय कार बाजार में Renault India एक बार फिर अपनी सबसे दमदार एसयूवी डस्टर (Duster) को लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बार इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। Renault की यह सबसे सफल एसयूवी रही है। माना जा रहा है कि नये मॉडल में इस बार कई बड़े बदलाव देझने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं एडवांस्ड फीचर्स के साथ लेवल 2 कई ADAS की खूबियों से लैस होगी नई डस्टर…
जब डस्टर की आंधी से उड़ गई थी दूसरी SUVs
भारत में डस्टर को पहली बार 4 जुलाई 2012 को लॉन्च किया गया था और आते ही डस्टर को जो कामयाबी मिली वो शायद ही किसी और गाड़ी को मिली हो। हर तरफ सिर्फ डस्टर ही डस्टर छाई हुई थी। लेकिन बदलते समय के साथ डस्टर अपने आप को अपग्रेड नहीं कर पाई .. जबकि दूसरी कार कंपनियों ने अपने आपको को इतना ऊपर ला दिया कि डस्टर भीड़ में अपडेट न होने के कारण खो गई। लेकिन अब Renault पूरी तैयारी के साथ डस्टर को लॉन्च करने जा रही है।
Renault Next Gen Duster
फैमिली क्लास के लिए आएगी नई डस्टर
सोर्स के मुताबिक नई डस्टर को 5/7 सीटर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। वैसे कंपनी के पास Triber जैसी सस्ती 7 सीटर एमपीवी भी मौजूद है, लेकिन बिक्री बहुत अच्छी नहीं है। इतना ही नहीं बाजार में 7 सीटर Maruti Ertiga इस समय खूब बिक रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Triber की जगह अब Duster को बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी Duster नाम को कैश करना चाहेगी।
डिजाइन और फीचर्स
सोर्स के मुताबिक नई डस्टर की टेस्टिंग चल रही है। इसके डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में नई LED हेडलाइट्स, नई ग्रिल, नया बोनट, बंपर Fog लैम्प्स देखने को मिलेंगे। साइड प्रोफाइल और रियर लुक में नया डिजाइन मिलेगा। नई डस्टर के इंटीरियर को अब ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश रहेगी।
नए मॉडल में ड्राईवर और पैसेंजर साइड 10.25 इंच के Dual डिस्प्ले मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें लेवल 2 ADAS सिस्टम मिल सकता है। डस्टर में कनेक्टेड कार वाले फीचर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें पहले से ज्यादा आरामदायक सीटें भी मिल सकती है।
इंजन और पावर
नई डस्टर के इंजन की बात करें तो इसमें 1.0L और 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। भारत में नई डस्टर की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga और Kia Carens से होगा। देखना होगा डस्टर का प्रोडक्शन मॉडल किस अंदाज में आता है। इस साल के अंत तक जा अगले साल इसे पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इन सस्ती SUVs में मिल रहे हैं 6 एयरबैग्स, कीमत महज 6.12 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
Skoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
16 hrs agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
17 hrs agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
19 hrs agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
21 hrs agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
1 day agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
1 day agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
2 days agoकार सेफ्टी को लेकर नियमों में बड़ा अपडेट, 2027 से भारत NCAP में होंगे 5 बड़े बदलाव! जानें क्या होगा नया
2 days agoकार खरीदारों को झटका, महिंद्रा की गाड़ियां फिर होंगी महंगी! कंपनी चौथी बार बढ़ा सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines