New Nissan 7 seater MPV: रेनो (Renault) की साझेदारी के तहत अब निसान अपनी नई MPV लाने की तैयारी में है। इस नये मॉडल के जरिये कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करेगी। निसान की नई एमपीवी साइज़ में चार मीटर से कम होगी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि नए मॉडल किफायती हो सकता है। नया मॉडल Renault Triber के प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड होगा।
सोर्स के मुताबिक इसकी कीमत 6 लाख रुपये से कम हो सकती है। इसमें 1.0L पेट्रोल और 1.0L पेट्रोल टर्बो इंजन के ऑप्शन मिल सकते हैं। इसे मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। निसान ही नहीं Renault भी अपनी नई MPV पर काम कर रही है जिसकी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। आइये जानते हैं…
Renault भी ला रही है 7 सीटर फैमिली कार
निसान के साथ अब रेनो इंडिया भी अपनी नई 7 सीटर कार लेकर आ रही है जो Triber का ही फेसलिफ्ट मॉडल होगा। वैसे भारत में Triber पहले से ही मौजूद है और इसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। फेसलिफ्ट Renault Triber के डिजाइन में काफी नयापन देखने को मिल सकता है। यह 7 सीटर कर होगी जिसकी लम्बाई 4 मीटर से कम होगी।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो फेसलिफ्ट Triber में 1.0L पेट्रोल और 1.0L पेट्रोल टर्बो इंजन के ऑप्शन मिल सकते हैं। भारत में नए मॉडल की कीमत 6 लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा रह सकती है। यह कार 20km तक की माइलेज ऑफ़र कर सकती है। भारत में इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाहरी डिजाइन से लेकर केबिन तक में इस बार नयापन देखने को मिल सकता। इसमें एक बड़ा सनरूप मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल के फ्रंट में नई फ्रंट ग्रिल, नए हेडलेप्स, नया बम्पर और बोनट देखने को मिल सकता है। इसके साइड प्रोफाइल को थोड़ा बोल्ड टच दिया जाएगा। गाड़ी के रियर लुक में नई टेललाइट्स मिल सकती है और यहां पर इस बार डिजाइन थोड़ा अलग मिल सकता है। आपको बता दें कि इस साल जनवरी में कंपनी ने Triber में थोड़े बहुत अपडेट किये थे लेकिन ग्राहकों को लुभाने में कंपनी असफल साबित हुई।
यह भी पढ़ें: 10,000 रुपये तक सस्ते हुए Ampere के इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
6 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
8 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
11 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines