Hyundai Creta के लिए खतरा बन सकती है MG की नई SUV, जल्द होगी लॉन्च

एस्टर में 1498cc का पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन परफॉरमेंस के मामले में तो दमदार है लेकिन यह किफायती नहीं है। ग्राहक इसकी कम माइलेज से काफी परेशान रहते हैं। शायद यही एक वजह है कि एस्टर इतनी अच्छी एसयूवी होने के बाद भी नहीं बिकती ।

MG_c089b7

New MG ZS Astor: भारत में कॉम्पैक्ट मिड साइज़ एसयूवी का बाजार काफी बड़ा होता जा रहा है। इस सेगमेंट में Creta, Seltos, Vitara और Elevate Rival जैसे गाड़ियां बाजार में पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में अब MG मोटर पूरी तैयारी के साथ अपनी नई Astor का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल में इस बार काफी बड़े बदलाव किये जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके डिजाइन में नई BMW X3 SUV की झलक मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

डिजाइन में होगा नयापन

नई MG ZS Astor में 18 इंच के Alloy व्हील्स मिलेंगे। इसके फ्रंट में नई ग्रिल के साथ नया बोनट और बम्पर देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें ग्लास एरिया और शोल्डर लाइन्स में बदलाव किये जायेंगे। इसके अलावा इस बार नई एस्टर का रियर लुक भी पूरी से बदल जाएगा।  सेफ्टी के लिए इसमें ADAS और AUTONOMOUS LEVEL 2 मिलेगा।

विज्ञापन

इंटीरियर में भी नयापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई एस्टर का इंटीरियर काफी हद तक बदल जाएगा लेकिन इसमें  कुछ अच्छे फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। नए मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के EBD और ब्रेक असिस्ट समेत कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

नया मॉडल मौजूदा मॉडल से अलग तो होगा ही साथ ही इसके इंजन को बेहतर किया जाएगा ताकि माइलेज में सुधार हो क्योंकि काफी लोगों को शिकायत है कि एस्टर की माइलेज कम है। मौजूदा एस्टर की एक्स-शो रूम कीमत 9.98 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

एस्टर में 1498cc का पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन परफॉरमेंस के मामले में तो दमदार है लेकिन यह किफायती नहीं है । ग्राहक इसी कम माइलेज से काफी परेशान रहते हैं । शायद यही एक वजह है कि एस्टर इतनी अच्छी एसयूवी होने के बाद भी नहीं बिकती। नई एस्टर इस साल के अंत तक लॉन्च की जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ