New MG Hector: अगर आप MG Hector खरीदने की सोच रहे हैं या इसकी नई अपडेटेड झलक का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. JSW MG Motor India ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि नई MG Hector को भारत में 15 दिसंबर 2025 को पेश किया जाएगा. 2019 में लॉन्च होने के बाद यह SUV का दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट होगा. इस बार कंपनी इसमें डिजाइन, फीचर्स और सुरक्ष तीनों मोर्चों पर कई अहम अपडेट लेकर आ रही है.
नए Hector में बाहरी डिजाइन में क्या-क्या बदलेगा?
MG इस फेसलिफ्ट में Hector का फ्रंट लुक काफी बदलेगी. नई SUV में एक नई स्टाइल की गई फ्रंट ग्रिल मिलेगी, जो पहले से ज्यादा प्रीमियम और बोल्ड दिखाई देगी. शुरुआती झलकियों में ग्रिल पर क्रोम एक्सेंट के साथ ज्योमेट्रिक पैटर्न नजर आ रहा है और MG का लोगो बीच में मौजूद रहेगा. इसके अलावा, बंपर को भी हल्का-फुल्का रीस्कल्प्ट किया गया है. स्लिम DRLs अपनी जगह ऊपर ही रहेंगे जबकि मेन हेडलैंप यूनिट बंपर के निचले हिस्से में ही दी जाएगी.
साइड प्रोफाइल में क्या बदलेगा?
SUV के साइड में सबसे बड़ा बदलाव नए डिजाइन के डुअल-टोन, मशीन-कट 18-इंच अलॉय व्हील होंगे. बाकी SUV का मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स का लुक पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है.
रियर डिजाइन में हल्के अपडेट
पीछे की तरफ MG कुछ सूक्ष्म बदलाव कर सकती है, जैसे कि नया बंपर डिजाइन या थोड़े बदले हुए LED सिग्नेचर्स. हालांकि SUV की पहचान बन चुका फुल-विड्थ LED लाइट बार पहले की तरह बरकरार रहेगा.
केबिन में क्या होंगे बदलाव?
इंटीरियर लेआउट लगभग मौजूदा मॉडल जैसा रहेगा, लेकिन इसे ज्यादा प्रीमियम फील देने के लिए नए इंटीरियर ट्रिम, अपडेटेड अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड व सीटों के लिए नए कलर ऑप्शन मिलेंगे. इसमें मेन बदलाव वर्टिकली ओरिएंटेड बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम को नया इंटरफेस और अपडेटेड Android सिस्टम मिलने का है.
फीचर्स की लंबी लिस्ट और भी होगी अपग्रेड
नई MG Hector में मिलने वाले संभावित फीचर्स-
• फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
• डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
• इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
• पैनोरमिक सनरूफ
• वेंटिलेटेड फ्रंट सीट
• USB टाइप C पोर्ट
• वायरलेस चार्जर
• रियर AC वेंट्स
• कूल्ड ग्लव बॉक्स
• कनेक्टेड कार टेक
• इनबिल्ट म्यूजिक प्लेयर और नेविगेशन
• लेवल 2 ADAS
• मल्टीपल एयरबैग्स
• ESC, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल
• हिल होल्ड असिस्ट
इंजन ऑप्शन क्या रहेंगे?
मैकेनिकली, SUV में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं होगा. SUV पहले की तरह ही दो इंजन विकल्पों के साथ मिलेगी-
• 2.0-लीटर मल्टीजेट टर्बो-डीजल-170 bhp, 350 Nm. 6-स्पीड मैनुअल (ऑटोमैटिक मिलने की संभावना, लेकिन पक्की जानकारी नहीं)
• 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल- 141 bhp, 250 Nm. CVT ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल
किन SUVs से होगी टक्कर?
नया MG Hector बाजार में Tata Harrier, Tata Safari, Mahindra XUV700, Jeep Compass और Hyundai Alcazar जैसी SUVs को सीधी चुनौती देता रहेगा.
ये भी देखें- MG Gloster से Comet EV तक इतनी सस्ती कि स्टॉक खत्म हो सकता है, 4 लाख तक डिस्काउंट
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
9 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
13 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines