New Maruti Swift: इस समय भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट (New Swift) काफी चर्चा में है। भारत में इसे 9 मई को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस कार की कई डिटेल्स लीक हो गई है, या यूं कहें कि कंपनी ने खुद ही इसकी जानकारी लीक करवाई हैं… ताकि बाजार में कार को लेकर माहौल बना रहे है। खैर नई स्विफ्ट पर एक बार कंपनी ने माइलेज पर दाव खेला है।
सिर्फ हाइब्रिड इंजन में आएगी नई स्विफ्ट
नई स्विफ्ट में 1.2L का 3 सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 81.6PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इसमें AMT गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलेगा, खास बात ये है कि नई स्विफ्ट एक लीटर में 25.72km की माइलेज मिलेगी।
खराब डिजाइन लेकिन सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक नई स्विफ्ट का डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता। नई स्विफ्ट का फ्रंट लुक इस बार बोल्ड होगा। इसमें नए Fog लैंप और नए डिजाइन वाले व्हील्स मिलेंगे। इसके साइड लुक और रियर प्रोफाइल को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।
इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी नयापन देखने को मिल सकता है। भले ही इस कार में 6 एयरबैग्स आपको देखने को मिले लेकिन क्या यह वाकई आपकी फैमिली के लिए सेफ होगी ? यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 11,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 5 कारों पर मिल रहा है 87,000 का डिस्काउंट, कीमत 6 लाख से भी कम
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines