Maruti Swift Bookings: हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट को जहां लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है तो वहीं काफी ऐसे भी ग्राहक हैं इन्हें स्विफ्ट पसंद आ रही है। खैर, मारुति ने लॉन्च से पहले 1 मई को नई स्विफ्ट की बुकिंग शुरू की थी और 9 मई को इसे लॉन्च किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले ही केवल 8 दिन में स्विफ्ट को 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी थी, और बुकिंग्स का यह सिलसिला अभी जारी है। लेकिन यह डेटा बहुत बड़ा नहीं है। नई स्विफ्ट की बुकिंग्स सिर्फ 11 हजार रुपये अभी भी की जा सकती है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स…
6.49 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत
मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट की एक्स शो रूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। यह 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं।
आल ब्लैक इंटीरियर
नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट में आल न्यू ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जो यूथ को टारगेट करता है। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की सीटें स्पोर्टी हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है।
Z सीरिज इंजन
नई स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।
26kmpl की माइलेज
माइलेज की बात करें तो यह मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv:15 अगस्त को आएगी देश की सस्ती कूपे! 500km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
50 mins ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
5 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
22 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines