New Maruti Dzire launched: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार नई डिजायर को लॉन्च कर दिया है। डिजायर कंपनी की पहली कार है इसे सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। नई डिजायर पेट्रोल और CNG में आई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Dzire: कीमत और वेरिएंट
- Dzire LXi: 6.79 लाख रुपये
- Dzire VXi: 7.79 लाख रुपये
- Dzire ZXi: 8.89 लाख रुपये
- Dzire ZXi+9.96 लाख रुपये
- Dzire AGS VXi: 8.24 लाख रुपये
- Dzire AGS VXi: 934 लाख रुपये
- Dzire AGSZXi+:10.14लाख रुपये
- Dzire CNG VXi: 8.74 लाख रुपये
- Dzire CNG ZXi: 9.84 लाख रुपये
नई डिज़ायर की माइलेज रिपोर्ट
- Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल, 5 MT: 24.79 kmpl
- Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल, 5 AMT: 25.71 kmpl
- Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल+CNG, 5 MT: 33.73 km/kg
नई मारुति डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
सेफ्टी में मिली 5 स्टार रेटिंग
लॉन्च से पहले ही नई मारुति सुजुकी डिजायर को ग्लोबल NCAP की ओर से Crash Test किया गया है। G-NCAP की वेबसाइट के मुताबिक Maruti Dzire 2024 की जिस यूनिट का टेस्ट किया गया है उसे भारत के लिए बनाया गया है। नई Dzire को अलग-अलग एंगल में Crash Test किया गया। जिसके बाद इसे सेफ्टी के मामले में इसे 5 स्टार मिले अंक हासिल हुए हैं।
खास बात यह है कि यह कंपनी की पहली ऐसी गाड़ी है जिसे सुरक्षा के लिए पूरे 5 अंक दिए गए हैं। Maruti Dzire के Crash Test के बाद इसे एडल्ट के लिए 34 में से 31.24 अंक हासिल हुए हैं। वहीं चाइल्ड की सुरक्षा में भी इसे 49 में से 39.20 अंक दिए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई डिजायर में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं, इसके अलावा इसमें EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टमम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines