Maruti Fronx Launched: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx के दो नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इनमें जरूरी फीचर्स को शामिल किया है, जिसकी वजह से कीमत में इजाफा भी हुआ है। आपको बता दें कि Fronx कंपनी की सबसे स्टाइलिश कॉम्पैक्ट एसयूवी है। आइये जानते हैं नई Fronx में क्या कुछ नया और खास आपको मिलने वाला है।
Maruti Fronx की कीमत
मारुति सुजुकी ने Fronx के Delta वेरिएंट को पेश किया है। इसमें मैन्युअल और AMT का ऑप्शन आपको मिलता है। दोनों ही वेरीएंट पर अब आपको 15 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
- Delta Plus (O) MT: 8.93 लाख रुपये
- Delta Plus (O) AMT: 9.43 लाख रुपये
इंजन और पावर
नए वेरिएंट्स में आपको 1.2 लीटर का ड्यूलजेट ड्यूल वीवीटी पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 66kW की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स से लैस है। इसका 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन 21.8 kmpl की माइलेज ऑफर करता है जबकि इस AMT गियरबॉक्स 22.89 kmpl की माइलेज ऑफर करता है। यह इंजन परफॉरमेंस के मामले अच्छा माना जाता है।
फीचर्स
Fronx के दोनों वेरिएंट में अब सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स को शामिल किया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कार में 9 इंच का स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं
नई स्विफ्ट को मिली जबरदस्त बुकिंग्स
मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट की एक्स शो रूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। यह 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले ही केवल 8 दिन में स्विफ्ट को 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी थी।नई स्विफ्ट की बुकिंग्स सिर्फ 11 हजार रुपये अभी भी की जा सकती है।
नई स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।
यह भी पढ़ें: 36km की माइलेज देती हैं Maruti और Tata की ये कारें, रनिंग कॉस्ट रॉयल एनफील्ड से कम
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
14 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
16 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
17 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
19 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines