New Maruti Dzire Launch: मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई स्विफ्ट (कीमत 6.49 लाख रुपये) को लॉन्च किया। ग्राहकों को ये कार इतनी पसंद आई कि मई महीने में यह बेस्ट सेलिंग मॉडल बन गई। और अब मारुति सुजुकी लेकर अ रही है अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर (Dzire) फेसलिफ्ट। लगातार इस गाड़ी के बारे में आपको अपडेट दे रहे हैं। नई डिजायर को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। अब खबर ये है कि अगले महीने इसे लॉन्च किया जा सकता है।आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नए इसमें देखने को मिलेगा।
नए इंजन में आएगी नई डिजायर
मारुति सुजुकी फेसलिफ्ट डिजायर में भी नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन शामिल करेगी। आपको बता दें कि यही इंजन नई स्विफ्ट को भी पावर देता है। 1.2 लीटर वाला यह इंजन 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। माना जा रहा है कि नई डिजायर में पावर और टॉर्क में मामूली बदलाव किया जा सकता है। मारुति ने बताया कि नया इंजन 14% ज्यादा माइलेज देता है।
3 सिलेंडर से मिलेगी रफ़्तार
नई डिजायर में 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा जो पावरफुल भी होगा साथ ही बेहतर माइलेज भी ऑफ़र करेगा। 4 सिलेंडर इंजन की जगह 3 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल आजकल खूब इसलिए भी हो रहा है क्योंकि एक सिलेंडर कम होने पर इंजन साइज़ छोटा होता है और कॉस्ट में भी कमी आती है जिसकी वजह से कार की कीमत भी थोड़ी कम हो जाती है। इसके अलावा बेहतर माइलेज भी मिलती है।
दो CNG सिलेंडर मिल सकते हैं !
सोर्स के मुताबिक नई डिजायर में CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। लेकिन सोर्स के मुताबिक यह कार 25kmpl तक की माइलेज दे सकती है। जबकि CNG मोड पर इसकी माइलेज 31km के पार जा सकती है। खास बात ये है कि नई डिजायर में दो CNG सिलेंडर मिल सकते हैं, जिसकी वजह से इसके बूट स्पेस में कोई कमी नहीं होगी ।
लेकिन कम्पनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है। माना जा रहा है नए मॉडल की कीमत 7 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Hero MotoCorp की बाइक और स्कूटर 1 जुलाई से खरीदना पड़ेगा महंगा, कीमतों में हुआ इतना इजाफा
संबंधित खबरें
26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
20 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
21 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines