Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno को बड़ा अपडेट दिया है. 2026 Baleno facelift में कंपनी ने सिर्फ लुक और डिजाइन में बदलाव नहीं किए हैं, बल्कि इंजन, केबिन फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी कई बड़े अपग्रेड किए हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये रखी गई है. सबसे खास बात यह है कि नई Baleno में Level 2 ADAS दिया गया है, जो इस सेगमेंट में इसे दूसरी कारों से अलग बनाता है.
नया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन
नई Baleno में अब 1.2-लीटर, तीन सिलेंडर वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यही इंजन मारुति सुजुकी की Swift और Dzire में भी इस्तेमाल किया जा रहा है. यानी कंपनी ने Baleno के पुराने पावरट्रेन की जगह अपने नए इंजन सेटअप को शामिल किया है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस बार भी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर भरोसा रखा है और इसमें टर्बोचार्ज्ड इंजन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
केबिन में मिले नए फीचर्स
फेसलिफ्ट के साथ Baleno के इंटीरियर को भी पहले से ज्यादा सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है. कार में अब कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है. लंबे समय तक फोन चार्ज करने के दौरान स्मार्टफोन ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए इसमें कूलिंग की सुविधा दी गई है.
पहली बार मिले वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
नई Baleno की एक खासियत इसके वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी हैं. मारुति सुजुकी का कहना है कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में यह फीचर पहली बार दिय गया है. गर्म मौसम में यह फीचर ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए काफी काम का साबित हो सकता है. इसके अलावा कार में Clarion-ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम भी जोड़ा गया है.
Level 2 ADAS बना सबसे बड़ा अपडेट
2026 Baleno facelift का सबसे बड़ा बदलाव इसका Level 2 ADAS सिस्टम है. इस तकनीक का मकसद ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर का काम थोड़ा आसान करना और सड़क पर अतिरिक्त सुरक्षा देना है. Baleno अब इस तरह की एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस तकनीक पाने वाली अपने सेगमेंट की प्रमुख कारों में शामिल हो गई है.
ADAS में मिलेंगे ये फीचर्स
Level 2 ADAS पैकेज में कई महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल हैं. इनमें Adaptive Cruise Control, Lane-Keep Assist, Autonomous Emergency Braking और Automatic High-Beam Assist जैसे सिस्टम शामिल हैं. ये फीचर्स ट्रैफिक और हाईवे ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को अतिरिक्त सहायता देने के लिए काम करते हैं.
6 एयरबैग समेत बढ़ी सेफ्टी
Maruti Suzuki ने Baleno की सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया है. अब पूरी रेंज में 6 एयरबैग दिए जा रहे हैं. इसके साथ ABS के साथ EBS, Tyre Pressure Monitoring System और Hill-Hold Assist जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यानी कंपनी ने ADAS के साथ-साथ कार के बेसिक सेफ्टी पैकेज को भी मजबूत किया है.
6.10 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत
2026 Maruti Suzuki Baleno facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये है. नए तीन-सिलेंडर इंजन, बेहतर केबिन फीचर्स और Level 2 ADAS जैसी तकनीक के साथ कंपनी ने इस प्रीमियम हैचबैक को पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर-लोडेड बनाने की कोशिश की है. खासकर सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में यह अपडेट Baleno को अपने सेगमेंट में और मजबूत स्थिति में ला सकता है.
ये भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 440: एनफील्ड ने लॉन्च की अपनी सस्ती Himalayan बाइक, सिर्फ इतनी है कीमत
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
14 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
15 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
20 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
21 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines