हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मार्केट में तहलका मचाएगी Mahindra की यह नई कार, आहट भर से छूटे Creta और Harrier के पसीने

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

Mahindra Cars: कार कंपनी Mahindra & Mahindra अपने नाम की तरह इंडियन कार लवर्स के दिल में भी खास जगह रखती है। यही वजह है कि कंपनी अपने XUV500 नेमप्लेट को वापस लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट़्स के मुताबिक लोगों को जल्द ही New Mahindra XUV500 देखने को मिलेगी।

XUV700 से निचले सेगमेंट में रखा जाएगा

New Mahindra XUV500 को इंजन, आकार और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। cardekho वेबसाइट के मुताबिक महिंद्रा की यह मध्यम आकार की SUV होगी। लेकिन इसे XUV700 से निचले सेगमेंट में रखा जाएगा। नेक्स्ट जनरेशन इस XUV500 कार की लंबाई लगभग 4.3 से 4.4 मीटर तक होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलेगा

बताया जा रहा है कि कंपनी अपने इस नए मॉडल को फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ बाजार में उतारेगी। इसमें 2.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजन ऑप्शन दिया जा सकता है। Mahindra XUV500 को 5 सीटर suv कार बनाया जाएगा। यह कार जुलाई 2024 में लॉन्च होगी। इसकी शुरूआती कीमत 12 लाख रुपये एक्श शोरुम होगी। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

और पढ़िए –EV में आ गई, Hyundai की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली धाकड़ SUV, एक बार चार्ज होने पर 400 km चलती है, जानें कीमत

मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों इंजन टाइप

जानकारी के मुताबिक इसका इंजन 2179 सीसी का होगा जो दमदार पावर जेनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों इंजन टाइप दिए जा सकते हैं। इसका टॉप मॉडल 17 लाख रुपये एक्स शोरुम तक मिलेगा। कार 6-speed गियर बॉक्स के साथ आएगी। कार की Hyundai Creta and Tata Harrier से सीधी टक्कर होगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola