Mahindra XUV 3XO Update: महिंद्रा अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO को भारत में 29 मई को लॉन्च करने जा रही है। लगातार कंपनी की तरफ से इसके नए-नए फीचर्स का खुलासा हो रहा है। हाल ही में कंपनी ने इसके पैनोरमिक सनरूफ की डिटेल शेयर की थी।
जिस तरह से कंपनी ने इसे डिजाइन किया है और सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को इसमें शामिल किया है वो ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए काफी हैं। भारत में इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue , Maruti Brezza और Kia Sonet जैसी गाड़ियों से होगा।
प्रीमियम इंटीरियर और कमाल के फीचर्स
नई XUV 3X0 के केबिन का खुलासा हुआ है, जिसे देखकर साफ़ पता चलता है कि यह बेहद प्रीमियम होने वाला है। सेंटर में टच स्क्रीन डिस्प्ले आपको मिलेगा,वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल होगा।
केबिन को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार महिंद्रा ने क्वालिटी पर काफी ध्यान दिया है। नई महिंद्रा XUV 3X0 के इंटीरियर में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम मिल सकता है, इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया अपहोल्स्ट्री, नया सेंटर कंसोल औए नए डिजाइन वाले AC वेंट्स मिल सकते हैं।
इंजन और पावर
रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन मिलने की उम्मीद है। ये दोंनो ही इंजन काफी अच्छे माने जाते हैं। भारत में नई महिंद्रा XUV 3X0 का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन से होगा।
Mahindra XUV 3XO
सबसे बड़ा सनरूफ
महिंद्रा ने नई XUV 3X0 के एक और फीचर का खुलासा किया है। नया मॉडल अपने सेगमेंट में सबसे बड़े सनरूफ के साथ लॉन्च होगी। इस फीचर का नाम नाम स्काईरूफ दिया है। अब आप प्राकृतिक रोशनी और विशाल आकाश को केबिन से देख पायेंगे और साथ ही दिन में भी धूप का आनंद उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: बड़ों और बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित है 7 सीटर Kia Carens? क्रैश टेस्ट में मिली इतनी रेटिंग
यह भी पढ़ें: 5.99 लाख में Nissan की नई SUV भारत में होने जा रही है लॉन्च, सामने आई जानकारी
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines