हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Mahindra Thar में शामिल हुआ ये नया कलर, फोर्स Gurkha से है असली मुकाबला

Mahindra Thar: भारत में 5 डोर थार का इंतजार तेजी से हो रहा है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को इसे लॉन्च किया जायेगा। लेकिन उससे पहले ही कंपनी ने मौजूदा थार को नए ग्रीन कलर में पेश कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में फ़ोर्स की नई गुरखा बाजार में आई है और उसमें भी डार्क ग्रीन देखने को मिलता है…

विज्ञापन

Mahindra Thar: हाल ही में महिंद्रा ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘XUV 3XO’ को भारत में लॉन्च किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे 50 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी पॉपुलर एसयूवी थार (Thar) में नया फ़ॉरेस्ट ग्रीन (Deep Forest Green) कलर शामिल कर दिया है।

थार को ऑफ रोडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जंगलों में इसे आसानी से चलाया जा सकता है और यही सोचकर इसमें ग्रीन कलर को शामिल किया है। इस नये कलर के साथ अब थार में कुल 6 कलर ऑप्शन हो गये हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं। Thar की एक्स-शोरूम कीमत 11.35 लाख रुपये से शुरू होती है।

क्या 5 डोर थार में भी मिलेगा फ़ॉरेस्ट ग्रीन कलर ?

भारत में महिंद्रा अपनी 5 डोर थार को लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल की फाइनल टेस्टिंग जारी है। बताया जा रहा है कि इस साल 15 अगस्त को इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। सोर्स के मुताबिक नया फ़ॉरेस्ट ग्रीन कलर थार 5 डोर में भी देखने को मिलेगा।

फुल बॉडी में यह कलर मिलेगा लेकिन बम्पर को ब्लैक कलर में ही रखा जाएगा। Thar का सीधा मुकाबला मारुति Jimny और Force Gurkha से होगा। हाल ही में लॉन्च हुई नई Force Gurkha में भी डार्क गीन कलर को शामिल किया है।

थार 5 डोर आएगी दो इंजन ऑप्शन में

महिंद्रा की नई थार 5 डोर में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। ये दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे। 5 डोर थार में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

अभी हाल ही में नई महिंद्रा थार को टेस्टिंग के दौरान ARAI प्लांट में देखा गया है। बाताया जा रहा है कि यहां पर इसकी माइलेज को टेस्ट किया जायेगा। नए मॉडल के डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में कोई बदलाव नहीं होगा सिवाय डोर के… ऐसे में नई थार फैमिली क्लास को पसंद आ सकती है।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे में होगा चार्ज TVS का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 84,999 रुपये

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें