New Mahindra Scorpion-N: महिंद्रा ने 27 जून 2022 को अपनी नई स्कॉर्पियो-एन को लॉन्च किया था और 30 जुलाई 2022 की सुबह 11 बजे से इस नई एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी।
आपको बता दें कि इसकी बुकिंग शुरू होते ही पहले 1 मिनट में कंपनी को इसकी 25000 बुकिंग मिल गई और आधा घंटे होते ही ये आंकड़ा एक लाख तक पहुंच गया था। जो लोगों में इसके जबरदस्त क्रेज को दिखाता हैं। नई एसयूवी की डिलीवरी सितंबर 2022 से शुरू होगी।
अभी पढ़ें – खुशखबरी, बजाज की CT 125X बाइक लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हैरान रह जाएंगे आप
आपको बता दें कि महिंद्रा इस स्कॉर्पियो-एन एसयूवी को चाकन प्लांट में तैयार कर रहा है, कंपनी ने इस संबंध में एक वीडियो को भी जारी किया है। कंपनी का लक्ष्य दिसंबर 2022 तक नई स्कॉर्पियो-एन की 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी करना है।
नए एसयूवी वेरिएंट की शुरुआती कीमतें पहली 25,000 बुकिंग के लिए मान्य हैं। यह 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरुम) पर उपलब्ध है। यह बेस वेरिएंट के लिए है और टॉप-स्पेक मॉडल के लिए 23.9 (एक्स शोरुम) लाख रुपये है।
अभी पढ़ें – नई ऑल्टो के10 से मार्केट में मची खलबली, कीमत और फीचर्स जानकर रुक नहीं पाएंगे
New Mahindra Scorpion-N: Engine
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को दो पावरट्रेन – 2.0-लीटर एमस्टैलियन टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर एमहॉक डीजल के साथ पेश किया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 200 पीएस की पॉवर और 370 एनएम (एमटी) / 380 एनएम (एटी) का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है, वहीं डीजल 300 एनएम के टार्क के साथ 130 पीएस की पॉवर और 370 एनएम (एमटी) / के 175 पीएस को पैदा करता है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर शामिल हैं।
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कई एसयूवी को टक्कर देगी, जिसमें टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्काजर, महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी कारें शामिल हैं।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
8 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
9 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines