भारत में इलेक्ट्रिक 2W सेगमेंट इस समय तेजी से बढ़ रहा है। कमर्शियल और प्राइवेट सेगमेंट ये इस तरह के EVs खूब पसंद किये जा रहे हैं। इसी सेगमेंट में काइनेटिक ग्रीन एक बार अपनी नई लूना इलेक्ट्रिक लेकर आ रही है। इस बार इसमें कुछ नए बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अगर आप भी कर रहे हैं नई लूना का इंतजार तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है।
क्या खास होगा नई लूना इलेक्ट्रिक में?
इस बार नई लूना में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है साथ ही अब इसमें हटाने योग्य बैटरी की सुविधा मिल सकती है । इस फीचर की मदद से आपको बैटरी चार्ज करने के लिए घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पावरट्रेन के मामले में, इसमें 2 KWh की फिक्स्ड बैटरी हो सकती है जो एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर की दूरी तय करने का वादा करती है, साथ ही एक रिमूवेबल बैटरी भी है जो रेंज को 200 किलोमीटर के करीब बढ़ा सकती है। फिक्स्ड बैटरी को पूरा चार्ज होने में 4 घंटे लगते हैं और नई काइनेटिक ई-लूना की टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। लॉन्च की समय-सीमा अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह जल्द ही हो सकती है।
फरवरी 2024 में काइनेटिक ई-लूना के नए डिज़ाइन का पेटेंट कराया गया, काइनेटिक ग्रीन ने इलेक्ट्रिक अवतार में लूना को लॉन्च किया। ई-लूना नाम से इसे भारत में 69,990 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसमें पुराने ज़माने के मूल ICE-संचालित लूना जैसा डिजाइन दिया गया था, जो अपने प्राइम टाइम में बहुत लोकप्रिय हुआ करती थी। अब देखना होगा नया मॉडल किस कीमत और फीचर्स के साथ आता है।
वैसे हम उम्मीद कर रहे है कि नए मॉडल का डिजाइन बेहतर होगा और इसमें वो सभी जरूरी फीचर्स मिल सकते हैं जो डेली राइड में काम आयेंगे। नए मॉडल की कीमत 70 से 75 हजार रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सेकंड हैंड बाइक हो या स्कूटर,खरीदते समय भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
16 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
18 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
21 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
23 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
23 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines