Kia Syros: अगर आप इन दिनों के नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। बस थोड़ा सा इंतजार क्योंकि 19 दिसंबर को आ रही है नई Kia Syros एसयूवी। Kia इस गाड़ी को मौजूदा सॉनेट और सेल्टोस के बीच रहेगी। अब ऐसे में इसकी कीमत 8 लाख से 10 लाख के बीच हो सकती है। नई Syros एकदम नई SUV होगी। लॉन्च से पहले ही Kia ने इस नए मॉडल के कई टीजर जारी कर दिए हैं। टीजर में इसके डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी मिलती है। सोर्स के आधार पर इस नई गाड़ी के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। आइये जानते हैं…
Kia Syros में मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स
नई Syros में बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया स्टीयरिंग व्हील, बड़ा सेंटर कंसोल, रियर एसी वेंट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, 6 स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम EBD और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Suzuki Swift हुई क्रैश टेस्ट में फेल, सेफ्टी में मिली केवल 1 स्टार रेटिंग
इंजन की बात करें तो नई Kia Syros में 1.2 लिटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा । एक लीटर में यह एसयूवी 18-20kmpl की माइलेज ऑफर कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें CVT गियरबॉक्स का भी ऑप्शन आपको मिलेगा, लेकिन इसके चांस अभी भी का है।
इसका डिजाइन boxy जैसा हो सकता है। बाहरी डिजाइन को प्रीमियम फील देने के लिए इसमें वर्टिकल स्टैक्ड क्यूबिकल-शेप्ड एलईडी हेडलैंप्स डीआरएल, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च, लॉन्ग रूफ रेल और ब्लैक-आउट सी-पिलर की खूबियां देखने को मिलती हैं।
केबिन की बात करें तो इसमें सेल्टोस एसयूवी जैसा केबिन देखने के लिए मिल सकता है। नई साइरोस में डुअल-टोन इंटीरियर थीम देखने के लिए मिल सकता है। आजकल 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील का जमाना है तो ऐसे में इस नई गाड़ी में भी यही स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
भारत में Kia Syros का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा, लेकिन ये भी सच है कि Kia के लिए यह राह आसान नही होगी। क्योंकि बाजार में ऑप्शन की कम्मी नहीं है। खैर 19 दिसंबर को Syros की कीमत का खुलासा हो जाएगा और आपको इसे खरीदने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: अब नहीं खरीद पाएंगे Hero Motocorp की ये 3 बाइक्स, एक झटके में हुई बंद
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
3 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines