Kia Syros: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट अब तेजी से बड़ा हो रहा है। 6 लाख रुपये से लेकर 10 रुपये के बजट में इस समय कई मॉडल मौजूद हैं। ऐसे में kia एक बार फिर अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV को भारत में लॉन्च करने जा रही है। Kia अपनी नई Syros को भारतीय बाजार में 19 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। इसका एक टीजर भी जारी कर दिया गया है जिसमें इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। आइये जानते हैं इस नए मॉडल के डिजाइन से लेकर स्पेस और कीमत तक के बारे में…
कैसा होगा डिजाइन
नई Kia Syros का डिजाइन थोड़ा Boxy स्टाइल में रहने वाला है। इसमें स्पेस अच्छा मिल सकता है। माना जा रहा है कि यह कंपनी की ही sonet से थोड़ी प्रीमियम हो सकती है। नई किआ साइरोस में पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा मिलेगी,जबकि Sonet सिर्फ सिंगल-पैन सनरूफ के साथ आती है।इसके फ्रंट में स्टैक्ड 3-पॉड LED हैडलाइट्स के साथ DRL देखने के लिए मिल सकती है। इस गाड़ी में विंडो साइज़ बड़ा होगा। यह आपको मारुति वैगन-आर की याद भी दिला सकती है। इसके रियर में कनेक्टेड LED टेल लाइट्स मिल सकती है। इसके अलावा इसका टेलगेट बेहद सिंपल रहने वाला है। इसमें एक मजबूत शोल्डर लाइन और फ्लश-टाइप डोर हैंडल भी मिलने की उम्मीद है।
6 एयरबैग के साथ आएगी नई Kia Syros
फीचर्स की बात करें तो किआ की साइरोस में कई अच्छे और जरूरी फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें सॉनेट और सेल्टोस एसयूवी जैसा केबिन देखने के लिए मिल सकता है। नई साइरोस में डुअल-टोन इंटीरियर थीम देखने के लिए मिल सकता है। आजकल 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील का जमाना है तो ऐसे में इस नई गाड़ी में भी यही स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
के केबिन और उसके फीचर्स के बारे में किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की है। हमें उम्मीद है कि इसमें सॉनेट और सेल्टोस एसयूवी जैसा केबिन देखने के लिए मिल सकता है। इसमें डुअल-टोन इंटीरियर थीम देखने के लिए मिल सकता है। इसके साथ ही 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी हो सकता है। फीचर्स के मामले में इसमें सॉनेट और सेल्टोस जैसा ही डुअल-डिस्प्ले सेटअप, ऑटो एसी, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसी सुविधाएं मिल सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसी फीचर्स सकते है।
Kia Syros: 3 इंजन ऑप्शन
किआ साइरोस को तीन इंजन ऑप्शन के साथ लाया जाएगा जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन देखने के लिए मिल सकते है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल वाला इंजन 83 PS की पावर और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा जबकिइसका 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल वाला इंजन 120 PS की पावर और 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT से साथ आएगा।वहीं, 1.5 लीटर डीजल वाला इंजन 116 PS की पावर और 6-स्पीड MT, 6-स्पीड iMT, 6-स्पीड AT से जोड़ा जा सकता है।अगर आपका बजट 10 लाख के आस-पास है और आप एक SUV लेने का मन बना रहे हैं तो नई Kia Syros के लिए आप इंतजार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 4000 रुपये का कटेगा चालान, अगर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलाई इतनी रफ़्तार से कार
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
4 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
7 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
8 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines