Maruti Ertiga के ताज को खतरा! आ रही है Kia की सस्ती 7 सीटर कार

पहली बार Kia Carens को फरवरी 2022 में लॉन्ग किया था और अभी तक इसे अपडेट नहीं किया गया है। लेकिन अब ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है

Kia Carens

New Kia Carens launch: भारत में 7 सीटर कारों की डिमांड बढ़ रही है। इस सेगमेंट में ऑप्शन बहुत ज्याद नहीं है खासकर बजट सेगमेंट गिनती की एक या दो ही गाड़ियां नजर आती हैं। इस समय Maruti Suzuki Ertiga भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है। Kia Carens के आने के बाद Ertiga की बिक्री में बहुत ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिला था, लेकिन अब Kia India पूरी तैयारी के साथ Carens का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। टेस्टिंग के दौरान भी इए की बार स्पॉट किया जा चुका है। इस बार आगामी मॉडल में क्या कुछ होगा खास ? आइये जानते हैं…

विज्ञापन

कब आएगी नई Kia Carens

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Carens फेसलिफ्ट को साल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। पहली बार Carens को फरवरी 2022 में उतरा गया था और अभी तक इसे अपडेट नहीं किया गया है। लेकिन अब ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है, जिसमें फ्रेश डिजाइन से लेकर एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। खबर ये भी है कि नया मॉडल को आगामी ऑटो एक्सपो में भी पेश किया जा सकता है…

विज्ञापन

डिजाइन में नयापन

Kia Carens facelift के एक्सटीरियर और इंटीरियर को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें ने नई फ्रंट ग्रिल, नए हेडलैम्प्स देखने को मिल । इसमें R16 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इसके साइड प्रोफाइल को अपडेट किया जाएगा। LED कनेक्टेड DRLs स्ट्रिप और स्पोर्टी बंपर देखने को मिलता है। इसमें 16 इंच के व्हील्स मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Kia Carens price, Kia Carens mileage, cars under 15 lakhs, auto news

फाइल फोटो

मिल सकते हैं ये फीचर्स

विज्ञापन
  • 6 एयरबैग्स
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
  • ADAS लेवल-1
  • डैशबोर्ड ड्यूल टोन कलर
  • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • वेंटिलेटेड सीटें,
  • सनरूफ
  • एम्बिएंट
  • 360-डिग्री कैमरा
  • इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • क्रूज कंट्रोल
Kia Carens X-Line

Kia Carens X-Line

इंजन में नहीं होगा बदलाव

विज्ञापन

Carens facelift में दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें 1.5L T-GDi पेट्रोल इंजन, 1.5L पेट्रोल इंजन और 1.5L CRDi VGT डीजल इंजन शामिल होंगे जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (आईएमटी) विकल्प के साथ पेश किया जा सकते हैं। ये सभी इंजन मौजूदा Carens में भी लगे हैं।नई Kia Carens की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ