New Hyundai Venue Features: हुंडई ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Venue के नए जनरेशन मॉडल को लेकर ऑफिशियल जानकारी साझा कर दी है. नई Venue का भारत में लॉन्च 4 नवंबर 2025 को तय किया गया है. इस बार कार में न सिर्फ डिजाइन में बदलाव हुआ है बल्कि इसमें कई हाई-टेक फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं. खास बात यह है कि कंपनी अब Venue को और भी स्मार्ट और सेफ बनाने पर फोकस कर रही है.
ADAS Level 2 टेक्नोलॉजी के साथ बढ़ेगी सेफ्टी
हुंडई ने कन्फर्म किया है कि नई Venue में अब Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिया जाएगा. यह फीचर पहले केवल महंगी गाड़ियों में देखने को मिलता था. इसमें लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. ये सिस्टम ड्राइविंग को न सिर्फ आसान बनाएंगे बल्कि हाइवे पर सफर को और सुरक्षित भी करेंगे.
डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले से लैस होगा केबिन
नई Venue में टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया गया है. इसमें दो 12.3-इंच के बड़े डिस्प्ले मिलेंगे एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरा इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए. ये डिस्प्ले OTA (Over-The-Air) अपडेट को भी सपोर्ट करेंगे, यानी समय-समय पर बिना किसी वर्कशॉप विजिट के सिस्टम अपडेट हो सकेगा.
नया एक्सटीरियर डिजाइन और दमदार लुक
साउथ कोरिया में Venue का नया मॉडल पूरी तरह बिना कवर के देखा गया है. इसमें सामने की ओर बड़ी और चौड़ी ग्रिल, नई parametric डिजाइन, और नीचे सेट की गई LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनके साथ पतले LED DRLs इसे मॉडर्न लुक देते हैं. नया बंपर और तेज कैरेक्टर लाइन्स SUV को और भी मस्क्युलर स्टाइल देते हैं. साइड प्रोफाइल में नए एलॉय व्हील्स और स्पोर्टी फिनिश नजर आती है.
पूरी तरह बदला हुआ केबिन लेआउट
इस बार Venue का इंटीरियर भी काफी बदलने वाला है. डैशबोर्ड को नया डिजाइन दिया गया है ताकि डुअल स्क्रीन को अच्छी तरह फिट किया जा सके. सेंटर कंसोल और AC वेंट्स को हॉरिजॉन्टल शेप में बनाया गया है जिससे केबिन और चौड़ा महसूस होता है. साथ ही एम्बिएंट लाइटिंग, नया स्टीयरिंग व्हील और बेहतर सीट अपहोल्स्ट्री भी दी जाएगी. हुंडई की ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी के जरिए कई कनेक्टेड फीचर्स भी जुड़ेंगे.
इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
मेकैनिकली, हुंडई Venue 2025 में वही पुराने और भरोसेमंद इंजन ऑप्शन जारी रहेंगे. इसमें तीन इंजन दिए जाएंगे:
- 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
- 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल
- 1.5-लीटर डीजल इंजन
इन इंजन के साथ मैनुअल, iMT और DCT गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे.
लॉन्च डेट और क्या है उम्मीद
नई Hyundai Venue का भारत में लॉन्च 4 नवंबर 2025 को होगा. कंपनी इसके साथ कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक बार फिर मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी में है. बेहतर सेफ्टी फीचर्स, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और फ्रेश डिजाइन के साथ यह कार इस सेगमेंट में एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- धनतेरस पर नई कार की डिलीवरी लेने से पहले जरूर चेक करें ये बातें, वरना बाद में होगा पछतावा
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines