Hyundai VENUE 2025: Hyundai Motor India Limited ने अपने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नया माइलस्टोन पेश करते हुए नई Hyundai VENUE की बुकिंग शुरू कर दी है, और यह अपनी बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ शहर की सड़कों पर दबदबा बनाएगी. ‘Tech up. Go beyond.’ का मोटो लेते हुए, यह SUV ग्राहकों को हर ड्राइव में ज्यादा स्टाइल, ज्यादा कम्फर्ट और ज्यादा इनोवेशन का एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है.
बोल्ड और स्पेसियस एक्सटीरियर्स
नई Hyundai VENUE अब पहले से लंबी, चौड़ी और ऊंची हो गई है, जिससे इसका रोड प्रजेंस और भी दमदार लगता है. इसमें ट्विन हॉर्न LED DRLs, क्वाड बीम LED हेडलैंप्स, मस्कुलर व्हील आर्च डिजाइन, डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल और R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स शामिल हैं. इसके स्कल्प्टेड कैरेक्टर लाइन्स और सिग्नेचर C-पिलर गार्निश SUV को अलग पहचान देते हैं.
मेन एक्सटीरियर हाइलाइट्स:
- लंबाई: 3995 mm, चौड़ाई: 1800 mm, ऊंचाई: 1665 mm, व्हीलबेस: 2520 mm
- ट्विन हॉर्न LED DRLs और क्वाड बीम LED हेडलैंप्स
- होरिजॉन LED पोजिशनिंग लैंप और रियर होरिजॉन LED टेल लैंप्स
- ब्रिज टाइप रूफ रेल्स और इन-ग्लास VENUE एम्बलम
प्रीमियम और टेक-फॉरवर्ड इंटीरियर्स
कॉकपिट में कदम रखते ही Dual-tone डार्क नेवी और डव ग्रे इंटीरियर्स, लेदर सीट्स और टेराजो-टेक्सचर क्रैश पैड आपको स्वागत करते हैं. 12.3” + 12.3” कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले इंफोटेनमेंट और क्लस्टर के लिए उपलब्ध है. इस SUV में आरामदायक सीट्स, 2-स्टेप रेक्लाइनिंग रियर सीट्स, रियर AC वेंट्स और प्रीमियम आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं भी हैं.
मेन इंटीरियर हाइलाइट्स:
- Dual 62.5 cm कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले
- डुअल टोन लेदर सीट्स और VENUE ब्रांडिंग
- कॉफी टेबल सेंट्रल कंसोल के साथ मून व्हाइट एम्बियंट लाइटिंग
- D-कट स्टीयरिंग व्हील और इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीट
- रियर विंडो सनशेड और बेहतर हेडरूम व लेगरूम
पावर और ड्राइविंग ऑप्शन
नई Hyundai VENUE तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है Kappa 1.2L MPI पेट्रोल, Kappa 1.0L टर्बो GDi पेट्रोल और U2 1.5L CRDi डीजल. ट्रांसमिशन में मैनुअल, ऑटोमेटिक और DCT ऑप्शन उपलब्ध हैं. ये विकल्प हर ड्राइवर के लिए डायनामिक और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करते हैं.
नई वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स
Hyundai ने इस SUV के लिए नया HX वैरिएंट नाम पेश किया है, जो Hyundai Experience को दर्शाता है. नई VENUE छह मोनोटोन रंगों और दो ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी. ग्राहकों को अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी के अनुसार रंग चुनने की आजादी मिलेगी.
| पेट्रोल वेरिएंट | डीजल वेरिएंट |
| HX 2 | HX 2 |
| HX 4 | HX 5 |
| HX 5 | HX 7 |
| HX 6 | HX 10 |
| HX 6T | |
| HX 8 | |
| HX 10 |
कलर ऑप्शन
- Hazel Blue- हेजल ब्लू
- Hazel Blue with Abyss Black Roof- हेजल ब्लू विद एबिस ब्लैक रूफ
- Mystic Sapphire- सफायर
- Atlas White with Abyss Black Roof- एटलस व्हाइट विद एबिस ब्लैक रूफ
- Atlas White- एटलस व्हाइट
- Titan Grey- टाइटन ग्रे
- Dragon Red- डेग्रोन रेड
- Abyss Black- एबिस ब्लैक
बुकिंग शुरू
नई Hyundai VENUE की बुकिंग देशभर के किसी भी Hyundai डीलरशिप पर 25,000 रुपये की शुरुआती कीमत देकर की जा सकती है. इसके साथ ही Hyundai की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करके भी बुक किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- भारत की 5 सबसे किफायती डीजल कारें: बजट और पावर का सही मेल
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
1 hr ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
3 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
5 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines