Honda Amaze Facelift Launch: होंडा कार्स इंडिया अपनी पॉपुलर सेडान अमेज का फेसलिफ्ट मॉडल आज (4 दिसंबर 2024) को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले होंडा ने नई अमेज के टीजर वीडियो से लेकर कुछ फोटो जारी की हैं, जिससे कार के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक का पता चलता है। हाल में ही कार को डीलरशिप पर जाते समय भी स्पॉट भी किया जा चुका है। भारत में नई अमेजन का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी नई डिजायर से होगा। आइये जानते हैं नई अमेज में इस बार क्या कुछ खास आपको मिलना वाला है।
भरोसेमंद इंजन
नई होंडा अमेज में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 90 hp की पावर और 110 Nm का टॉर्क ऑफर करेगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा। होंडा के इंजन अपनी दमदार परफॉरमेंस के साथ बेहतर माइलेज के लिए जाने जाते हैं। नई अमेज में मिलना वाला यह इंजन हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करने का दम रखता है। माना जा रहा है कि नई अमेज पहले से ज्यादा माइलेज ऑफर कर सकती है।
यह भी पढ़ें: 5 लाख में Tata ला रही है छोटी कार, Maruti को फिर मिलेगी कांटे की टक्कर
6 एयरबैग्स के साथ ADAS
नई अमेज में कई जबरदस्त फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इस कार में सिंगल-पेन सनरूफ, 6 एयरबैग, ADAS, 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिलेंगे। इसके अलावा कार में एलिवेट एसयूवी वाले कुछ फीचर्स को भी शामिल किये जाने की बात सामने आई है।
नई अमेज के सामने हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ नई हेक्सागोनल ग्रिल, एकीकृत DRL के साथ नए LED हेडलैंप होंगे। लेटेस्ट कार के केबिन में एक बड़ी फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर और सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। नए मॉडल में केबिन स्पेस से लेकर बूट स्पेस काफी अच्छा रहने वाला है।
संभावित कीमत
भारत में मौजूदा अमेज की कीमत 7.3 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। माना जा रहा है कि नई अमेज की कीमत 7.29 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, या फिर 7 लाख से कम कीमत में भी इसे लॉन्च किया जा सकता है। नई अमेज क सीधा मुकाबला मारुति डिजायर, टाटा टिगोर और हुंडई ऑरा जैसी गाड़ियों से होगा। नई अमेज के डिजाइन में कंपनी की ही सिटी की झलक देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कारें हो सकती हैं सस्ती, सरकार उठाएगी ये कदम, नए मॉडल से मिलेगी ग्रोथ
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 hr agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
6 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines