Honda Amaze Bookings: होंडा कार्स इंडिया अपनी नई अमेज फेसलिफ्ट सेडान कार को 4 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है, साथ ही दिसंबर के मध्य तक ग्राहकों के लिए यह कार टेस्ट ड्राइव के लिए भी उपलब्ध होगी। नई अमेज की बुकिंग्स डीलर स्तर पर अनौपचारिक रूप से शुरू हो गई है लेकिन कंपनी ने अभी तक तीसरी जनरेशन की होंडा अमेज के लिए आधिकारिक बुकिंग शुरू नहीं की है। वहीं यह गाड़ी डीलरशिप पर भी पहुंचना शुरू हो गई है। डिजाइन के मामले में यह कार मारुति सुजुकी की नई डिजायर पर भारी पड़ सकती है आइये जानते हैं नई अमेज में आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है…
इंजन और पावर
नई अमेज में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 90 hp की पावर और 110 Nm का टॉर्क दे सकता करेगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा। होंडा के इंजन अपनी दमदार परफॉरमेंस के साथ बेहतर माइलेज के लिए जाने जाते हैं। नई अमेज में मिलना वाला यह इंजन हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करने का दम रखता है।
कीमत और फीचर्स
नई अमेज की कीमत में मौजूदा मॉडल की तुलना में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है, जो वर्तमान में 7.3 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।नई अमेज क सीधा मुकाबला मारुति डिजायर, टाटा टिगोर और हुंडई ऑरा जैसी गाड़ियों से होगा। माना जा रहा है कि इस नई अमेज अपने सेगमेंट की बेस्ट सेडान कार का tटैग अपने नाम करव सकती है।
ये हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई अमेज में कई जबरदस्त फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इस कार में कुछ फीचर्स को एलिवेट एसयूवी से लिए जा सकते हैं। नई अमेज के सामने हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ नई हेक्सागोनल ग्रिल, एकीकृत DRL के साथ नए LED हेडलैंप होंगे। लेटेस्ट कार के केबिन में एक बड़ी फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सिंगल-पेन सनरूफ, 6 एयरबैग, ADAS, 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिलेंगे। भारत में इस कार की कीमत 7 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है।
यह भी पढ़ें: Honda Activa E: होंडा के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या है खास? बुक करने से पहले जरूर जानिए
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
13 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
18 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
19 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
21 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines