होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda Activa-e भारत में आ चुका है, लेकिन इसे सिर्फ अनवील किया गया है, इसका लॉन्च होना बाकी है। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब से इस स्कूटर को पेश किया है तब से लोगों ने इसे खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं होंडा डीलरशिप पर भी इस स्कूटर के लिए लोगों की लाइन लगी है। भारत में इस स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS iQube, Ather और Ola electric से होगा।
होंडा को भरोसा है कि इलेक्ट्रिक एक्टिवा स्कूटर ग्राहकों को काफी पसंद आने वाला है। अगर आप होंडा के नए एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसकी बुकिंग से डिलीवरी के बारे में जानकरी दे रहे हैं…लेकिन हम आपको यह भी बताते चलें कि ये स्कूटर हर राज्य में उपलब्ध नहीं होगा…
कब शुरू होगी नए Activa E की डिलीवरी
Honda Activa-e इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा अगले साल जनवरी 2025 में होगा। माना जा रहा है कि इसकी कीमत एक लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। वहीं कंपनी इस स्कूटर की डिलीवरी 1 फरवरी 2025 से शुरू करेगी। अब ध्यान देने वाली बता ये है कि इस स्कूटर की डिलीवरी सबसे पहले बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे तीन बड़े शहरों में शुरू करेगी।
बाकी शहरों इस स्कूटर बिक्री के बारे में जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही पता चल सकेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पहले यह देखना चाहती है कि स्कूटर को ग्राहकों की तरफ से कैसा रिस्पोंस मिलेगा।
Activa-e: फुल चार्ज में 102 किलोमीटर
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक में 1.5kWh डुअल स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। ये है ये स्कूटर स्वैपबेल बैटरी के साथ आता है, इन बैटरी को कंपनी के पावर पैक एक्सचेंजर स्वैपिंग स्टेशन पर चेंज कर पाएंगे।सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 102 किलोमीटर की रेंज देगा। इस नए स्कूटर का डिजाइन सिंपल होने साथ आकर्षित करता है। इसकी सीट लंबी है, और 2 लोग आसानी से बैठ सकते हैं।
इसकी सीट सॉफ्ट है इसलिए अगर आप लंबी दूरी पर इसे लेकर जायेंगे तो आपको दिक्कत नहीं होने वाली। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 kmph है। 0 से 60 की स्पीड पकड़ने में इसे 7.3 सेकेंड का समय लगेगा। बेंगलुरू में फिलहाल कंपनी ने 83 स्टेशन इंस्टॉल किए हैं, जिन्हें 2026 तक करीब 250 स्टेशन किये जायेंगे। कंपनी का यही काम मुंबई और दिल्ली में शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ये हैं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, फुल चार्ज में 230km और कीमत 4 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines