हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नए Honda Activa e के ये 5 फीचर्स जानें बिना मत करना बुकिंग

Honda Activa इलेक्ट्रिक का इंतजार हुआ खत्म। कई नए फीचर्स और सिंपल डिजाइन में यह स्कूटर यूथ के साथ फैमिली को भी लुभा रहा है। यहां हम इसके टॉप 5 बेस्ट फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…

विज्ञापन

Honda Activa e इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में एंट्री ले चुका है। यह होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। पेट्रोल एक्टिवा की तुलना में यह स्कूटर डिजाइन के मामले में एक दम अलग है। इतना ही नहीं इसमें कई ऐसे फीचर्स भी है जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बना सकते हैं। वहीं, इसमें स्वाइपेबल बैटरी भी दी गई है।  यह स्कूटर आपको 5 कलर ऑप्शन में मिलेगा। फ़िलहाल इस स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन नए साल में बुकिंग शुरू होगी साथ ही कीमत का भी ऐलान होगा। अगर आप भी Activa e को बुक करने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको इसे 5 फीचर्स बता रहे हैं जो इस स्कूटर को खास बनाते हैं।

स्टाइलिश डिजाइन

Honda Activa e का डिजाइन सिंपल है लेकिन आकर्षित भी करता है। इसे यूथ के साथ फैमिली क्लास को टारगेट करने के लिए डिजाइन कियां है। इसमें एप्रन-माउंटेड LED हेडलाइट और हैंडलबार काउल पर LED DLR जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियर में LED टेल लाइट देखने को मिलती है और यहां से ये स्कूटर बेहद खूबसूरत नजर आता है। LED टेल लाइट क्लस्टर पर डार्क स्मोक इफेक्ट के साथ। इसे पांच कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जो पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फॉगी सिल्वर मैटेलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक है।

स्वाइपेबल बैटरी की सुविधा

Honda Activa e स्कूटर में 1.5kWh स्वाइपेबल बैटरी दी गई है, जिसकी कैपेसिटी 3kWh की है। फुल फुल चार्ज होने के बाद 102 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि, इन बैटरियों को घर पर निकालकर चार्ज नहीं किया जा सकता है। वहीं, इस स्कूटर की बैटरी का चार्ज खत्म होने के बाद आपको होंडा के स्वाइपेबल बैटरी स्टेशन पर जाकर ही बदल या चार्ज कर सकते हैं। ऐसे में होंडा स्वाइपेबल बैटरी के लिए  कई स्टेशन बनाएगी। डेली यूजर्स के हिसाब से स्वैपिंग स्टेशन खोले जाने की संभावना है। आपको बात दें कि हाल ही में बेंगलुरु में 84 स्वैपिंग स्टेशन को शुरू किया गया है।

एक बड़ा TFT डिस्प्ले

Activa e के टॉप वेरिएंट में एक बड़ा सा TFT डिस्प्ले मिलेगा जिसे धूप में भी आसानी से रीड किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इनकमिंग कॉल अलर्ट और नेविगेशन की सुविधा मिलेगी। लेकिन यह डिस्प्ले टचस्क्रीन वाला नहीं है और सेटिंग के जरिए से नेविगेशन करने के लिए आपको हैंडलबार को बाई और टॉगल स्विच का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

पावरफुल मोटर

होंडा के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्विंग आर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 6kW का पीक आउटपुट देता है। दावा है कि सिर्फ 7.3 सेकंड में 0-60kmph की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जो इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट है। इसकी टॉप स्पीड 80kmph है।

कब शुरू होगी डिलीवरी

होंडा ने फिल नए एक्टिवा ई को को भारत में पेश किया गया है। लेकिन अगले साल जनवरी 2025 में इसकी कीमत का खुलासा होगा और साथ ही बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। वहीं, इस स्कूटरकी डिलीवरी फरवरी 2025 में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: 4000 रुपये का कटेगा चालान, अगर नोएडा एक्‍सप्रेसवे पर चलाई इतनी रफ़्तार से कार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें