New 2025 Activa: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India) ने अपने पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा का OBD2B-कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया है। यह 2025 मॉडल OBD2B मानकों के अनुरूप है। एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इसमें कुछ नए फीचर्स को भी हामिल किया है। नये एक्टिवा का सीधा मुकाबला TVS जुपिटर से होगा। आइये जानते हैं क्या नया और खास आपको इस स्कूटर में मिलने वाला है।
फीचर्स
नये एक्टिवा में 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और आइडलिंग स्टॉप सिस्टम शामिल हैं। यह स्कूटर खासतौर पर युवाओं और फैमिली की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इंजन और पावर
नए एक्टिवा में 109.51cc का सिंगल सिलेंडरर PGM-Fi इंजन लगा है जो अब OBD2B compliant है, इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। यह मानक इंजन की एफिसिएंसी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
ये इंजन 5.88 kW की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फ्यूल बचाने के लिए स्कूटर में आइडलिंग स्टॉप सिस्टम (Idling stop system) दिया गया है। होंडा का ये इंजन पहले ही अपनी दमदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: Maruti Swift होगी अब ज्यादा एडवांस्ड! शामिल होंगे ये खास फीचर्स
कीमत और उपलब्धता
नए होंडा एक्टिवा (Honda Activa) की एक्स-शोरूम कीमत 80,950 रुपये से शुरू होती है। इसमें 3 वेरिएंट मिलते हैं जिसमें STD, DLX और H-Smart शामिल हैं। यह स्कूटर वाइट, मेटैलिक ब्लू, ब्लैक, ग्रे मेटैलिक, मेटैलिक रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा। यह स्कूटर भारत के सभी HMSI डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
TVS Jupiter से होगा मुकाबला
नए होंडा एक्टिवा का सीधा मुकाबला TVS Jupiter से होगा,जिसकी कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। इस स्कूटर में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 82kmph है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। जुपिटर में बेस्ट इन क्लास स्पीडोमीटर दिया है।
इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इस स्पीडोमीटर में आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलती है। इतना ही नहीं कितना फ्यूल बचा है और बचे फ्यूल में कितना चल सकते हैं इसकी भी जानकारी मिलती है।
यह भी पढ़ें: अब Flex Fuel से भी चलेगी Hero की सबसे सस्ती बाइक, इतनी होगी माइलेज
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines