New Hero Karizma 210 Launch: नया बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी हीरो करिज्मा बाइक को नए अवतार में पेश करने के लिए कमर कस रही है। कंपनी इस नई करिज्मा बाइक को पुराने मॉडल की तुलना में बेहतर फीचर्स और डिजाइन के साथ लॉन्च करेगी। इसके साथ ही हिरो बाजार में अपनी दो और पॉपुलर मोटरसाइकिल पर काम कर रही है, जो कि हीरो एक्सपल्स 400 (Hero XPulse 400) और हीरो एक्सट्रीम 400एस (Hero Xtreme 400S) है। चलिए हीरो की अपकमिंग नई करिज्मा बाइक पर एक नजर डालते हैं…
New Hero Karizma 210 Launch: इंजन
नई हीरो करिज्मा (New Hero Karizma) को ब्रैंड न्यू इंजन और नए प्लैटफॉर्म के साथ पेश किया जाएगा। पुरानी करिज्मा में 223cc का एयर-कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन देखने को मिलता था, जो कि 20bhp की पावर जेनरेट करता था। वहीं, नई हीरो करिज्मा में ज्यादा पावरफुल 210cc का लिक्विड कूल्ड इंजन देखने को मिलेगा और यह 25bhp पावर के साथ ही 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। इस मोटरसाइकिल में 6 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः LML अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने से पहले देशभर में खोलेगी 50 डीलरशिप
New Hero Karizma 210 Launch: लुक देख हो जाएंगे फिदा
नई हीरो करिज्मा के लुक और फीचर्स की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देखने में यह पुरानी करिज्मा से काफी मिलती-जुलती होगी। दरअसल, अपने फेयरी लुक की वजह से हीरो की यह मोटरसाइकिल युवाओं में काफी लोकप्रिय थी। अब नई करिज्मा के जरिये कंपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में बजाज और सुजुकी के साथ ही टीवीएस और यामाहा जैसी कंपनियों से मुकाबला करेगी। साथ ही देखना यह भी होगा कि इस नई हीरो करिज्मा बाइक को लोगों से कितना प्यार मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines