New Maruti Dzire Mileage: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस महीने 11 (11 नवंबर 2024) तारीख को अपनी नई डिजायर को लॉन्च करने जा रही है। दिल्ली में नई डिजायर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही नई डिजायर की तस्वीरे और वीडियो सामने आ गये हैं जहां इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। लेकिन इस बार कंपनी ने कार के डिजाइन में बिलकुल भी नयापन या ओरिजिनल डिजाइन नहीं दिया है। ऐसा लगता है जैसा मारुति सुजुकी की डिजाइनिंग टीम अब अपना काम ठीक से नहीं कर रही है। इस तरह का डिजाइन हम ऑडी की कारों में देख चुके हैं।
दूसरी तरफ सेफ्टी रेटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए अगर आप अपनी और फैमिली की सेफ्टी चाहते हैं तो जब तक इसा क्रैश टेस्ट रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक इसे बुक करने के बारे में ना सोचें। जैसे टाटा मोटर्स की सभी कारें सेफ्टी में अव्वल रहती हैं वहीं मारुति सुजुकी की कारें इस मामले में कमजोर आती हैं, भले ही कंपनी कारों में भर-भर के सेफ्टी फीचर्स ही क्यों ना शामिल करे..खैर लॉन्च से इस कार की माइलेज के बारे में जानकारी मिल गई है। आइए जानते हैं कि नई Dzire एक लीटर पेट्रोल में कितना माइलेज देगी।
इंजन और पावर
नई डिज़ायर में परफॉरमेंस के लिए 1.2-लीटर Z सीरीज़, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं नई डिज़ायर में सीएनजी वेरीएंट भी उपलब्ध है जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। नई डिजायर में दिया यही इंजन कंपनी की स्विफ्ट में भी लगा हुआ है।
नई डिज़ायर की माइलेज रिपोर्ट
- Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल, 5 MT: 24.79 kmpl
- Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल, 5 AMT: 25.71 kmpl
- Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल+CNG, 5 MT: 33.73 km/kg
नई मारुति डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
11,000 रुपये में करें बुक
नई मारुति सुज़ुकी डिज़ायर की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं, ग्राहक को सिर्फ़ 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक कर सकते हैं। यह कार चार वेरीएंट्स में लॉन्च की जाएगी, जिसमें LXi, VXi, ZXi और ZXi प्लस शामिल है।
फीचर्स और स्पेस
नई डिजायर में 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स, सिंगल-पैन सनरूफ, शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर, क्रूज़ कंट्रोल, Apple CarPlay और Android Auto के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: 6 लाख से कम कीमत वाली इन कारों में 7 लोग करेंगे सफर, 27km का मिलेगा माइलेज
संबंधित खबरें
26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
20 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
21 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines