हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Hero और Honda की 3 नई बाइक्स जल्द होंगी लॉन्च! देखिये लिस्ट

New Commuter Bikes: देश में सस्ती एंट्री लेवल बाइक्स की बिक्री खूब होती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हीरो और होंडा अपनी 3 नई बाइक्स को जल्द लॉन्च करने जा रही हैं।

विज्ञापन

Upcoming Commuter Bikes: कम्यूटर बाइक्स की डिमांड भारत में ख़ूब देखने को मिल रही है। 100cc से लेकर 125cc बाइक्स में माइलेज से लेकर अच्छी परफॉरमेंस देखने को मिलती है। वजन में हल्की होने की वजह से हेवी ट्रैफिक में राइड करना भी इजी बनता है। निर्माता नए मॉडल समय-समय पर बाजार में उतार रहे हैं। अगले 6 महीने में कई और नए मॉडल बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। हाल ही में होंडा ने अपनी दो नई बाइक्स पेश किया वहीं हीरो की तरफ से भी नया मॉडल आने वाला है। इस रिपोर्ट में आपको हीरो और होंडा की तरह से जल्दी लॉन्च होने वाली 3 बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Hero Glamour 125

हीरो मोटोक्रॉप भारत में अपनी नई ग्लैमर 125 को लॉन्च करने जा रही है। इस बार इस बाइक में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके डिजाइन से लेकर इंजन तक में अपडेट मिलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं बाइक में कुछ नए फीचर्स को भी शमिल किया जाएगा। नई ग्लैमर में इस बार नई पेंट स्कीम, नया डिजिटल स्पीडोमीटर और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें अपडेटेड नया 125cc का इंजन भी देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि नई ग्लैमर इस बार पूरी तरह से बदल जाएगी। इस साल फेस्टिव सीजन तक इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

Honda CB125 Hornet

होंडा ने अभी हाल ही में अपनी नई 125cc बाइक B125 Hornet को पेश किया था है। बाइक की कीमत के बारे में भी तभी जानकारी भीं मिली है। कल से (1 अगस्त से) इस बाइक की बुकिंग शुरू हो जाएगी। इंजन की बात करें तो बाइक में 123.94cc का इंजन लगा है जो 10.99 bhp और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले मिलेगा, साथ ही USB चार्जिंग पॉइंट भी दिया गया है। जल्द ही इसकी कीमत का खुलासा होगा

Honda Shine 100 DX

हीरो स्प्लेंडर को कड़ी टक्कर देने के लिए होंडा ने अपनी नई 100cc बाइक शाइन 100DX को अनवील किया, लेकिन कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। यह एक एंट्री लेवल बाइक है। इस बाइक की बुकिंग भी एक अगस्त से शुरू होगी। इस बाइक में 100cc का इंजन लगा  है जो  7.28 bhp और 8.04 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: फीकी पड़ी Honda Activa की चमक! इस बार बिक्री में आई बड़ी गिरावट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें