Citroen C3 Turbo AT: भारत में अब लोग ऑटोमैटिक कारों को खूब खरीद रहे हैं। अब किफायती दाम में ऑटोमैटिक कारें बाजार में आने लगी हैं। फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने को है और ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब कार निर्माता कंपनी Citroen ने अपडेटेड C3 के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमतों का खुलासा किया गया है। यह केवल टॉप वेरिएंट में उपलब्ध है।
भारत में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी कारों से होगा। आइये जानते हैं ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत और फीचर्स के बारे में…आपको बता दें कि इसे 4 ऑटोमैटिक वेरिएंट में पेश किया गया है।
Citroen C3: ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत
- Turbo Shine AT वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये
- Turbo Shine AT Vibe Pack वेरिएंट की कीमत 10.12 लाख रुपये
- Turbo Shine AT Dual Tone वेरिएंट की कीमत 10.15 लाख रुपये
- Turbo Shine AT Dual Tone Vibe Pack वेरिएंट की कीमत 10.27 लाख रुपये
इंजन और पावर
नई C3 में 1.2-लीटर टर्बो–पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 की पावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके ही यह इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसे आप 6-स्पीड मैनुअल के साथ भी खरीद सकते हैं, जो पहले से ही ऑफर किया जाता रहा है। यानी जैस आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
टॉप फीचर्स
Citroen C3 का डिजाइन थोड़ा स्पोर्टी और थोड़ा स्टाइलिश है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.2-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और छह एयरबैग दिए गए है। इसके टर्बो AT में MyCitroen Connect स्मार्टफोन ऐप के ज़रिए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
Citroen C3: मुकाबला
भारत में अपडेटेड Citroen C3 का सीधा मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से है। लेकिन यह दोनों ही 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ आती है। अगर आप नये जमाने की SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Citroen C3 के बारे में विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart Sale में 30,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे बाइक और स्कूटर
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
6 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
6 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
8 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
11 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
13 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines