Citroen C3 Aircross: फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Citroen ने अपनी C3 Aircross को अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। यह गाड़ी अब पहले से ज्यादा एडवांस्ड और सेफ हो गई है। इसे आप वैल्यू फॉर मनी मॉडल भी कह सकते हैं। आइये जानते हैं इस नए मॉडल की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में।
Citroen C3 Aircross के नए फीचर्स
ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए Citroen C3 Aircross को अपडेट कर दिया है। इसमें अब नए LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटो AC, पावर विंडो स्विच, पैसेंजर साइड ग्रैब हैंडल, पावर फोल्डिंग ORVM, रियर AC वेंट और सॉफ्ट टच इंस्ट्रूमेंट पैनल जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें इंटेलिजेंट स्टोरेज सॉल्यूशन, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 40 कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ माय सिट्रोएन कनेक्ट ऐप और 70 से ज्यादा एक्सेसरीज ऑप्शन दिए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स के साथ किया अपडेट
Citroen C3 Aircross में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखते हुए अब इसे अपडेट किया है। नए मॉडल में अब 40 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं। ये सभी फीचर्स ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
दमदार इंजन
अपडेटेड C3 Aircross में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जोकि 110PS की पावर और 190 Nm का टार्क देता है और यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है। कार में लगा यह इंजन दमदार होने के साथ बेहतर माइलेज भी ऑफर करता है। सिटी और हाईवे पर इसकी परफॉरमेंस काफी बेहतर है।
कीमत और वेरिएंट
C3 Aircross को 5 और 7 सीटर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 7 सीटर मॉडल के लिए आपको एक्स्ट्रा 35,000 रुपये देने होंगे। एक नजर डालते हैं इसके सभी वेरिएंट की कीमत पर…
- Citroen C3 Aircross 1.2 NA YOU: 8.49 रुपये
- Citroen C3 Aircross 1.2 NA PLUS: 9.99 रुपये
- Citroen C3 Aircross 1.2 TURBO PLUS11.95 रुपये
- Citroen C3 Aircross 1.2 TURBO AT PLUS13.25 रुपये
- Citroen C3 Aircross 1.2 TURBO MAX12.7 रुपये
- Citroen C3 Aircross 1.2 TURBO AT MAX13.99 रुपये
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की फुल पैसा वसूल SUVs, कीमत 6.12 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
3 mins agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
19 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines