Citroen Basalt SUV Coupe: सिट्रोएन ने भारत में अपनी नई बेसाल्ट एसयूवी कूपे का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। कंपनी ने नए मॉडल की कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिसमें इसके फ्रंट, साइड और रियर लुक को साफ़ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखकर साफ़ पता चलता है कि कंपनी अब भारत में पूरी तरह से छा जाने के लिए तैयार है।
यह एसयूवी बेहद प्रीमियम नज़र आ रही है। सिट्रोएन को इसी साल लॉन्च किया जाएगा और इसका सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स की जल्द लॉन्च होने वाली Curvv से होगा। सी-क्यूब प्रोग्राम के तहत यह कंपनी की तीसरी कार होगी जो भारत और दक्षिण अमेरिका के बाजारों के लिए तैयार किये किये गये हैं।
कब होगी लॉन्च
नई सिट्रोएन बेसाल्ट एसयूवी को कूपे स्टाइलिंग दी गई है। कंपनी ने इसे बहुत ही प्रैक्टिकल डिजाइन दिया है ताकि भारत में इसे चलाते समय कोई दिक्कत न हो। Citroen अपनी नई Basalt SUV Coupe को अगले महीने (अप्रैल) लॉन्च किया जायेगा और इसकी बिक्री भी शुरू कर दी जायेगी। कूपे डिजाइन वाली गाड़ियां बेहद आरामदायक होती है।
कितना होगी कीमत
इस बारे में Citroen की तरफ से कोई जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस नए मॉडल की कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। अब इस कीमत में भारतीय कार बाजार में कई गाड़ियां पहले से मौजूद हैं जोकि खूब पसंद भी की जा रही हैं तो ऐसे में नई Basalt SUV Coupe अपनी जगह बना पाएगी या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
इंजन और फीचर्स
Citroen ने बेसाल्ट के इंजन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन यह सी-क्यूब प्रोग्राम पर बेस्ड है इसलिएऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जायेगा जोकि 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ के साथ आ सकता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines