एक नई कार पर डिस्काउंट का आज आखिरी मौका है क्योंकि कल यानी 1 अप्रैल से नई कार खरीदना महंगा हो जाएगा। कंपनियों ने पहले ही ग्राहकों को इस बारे में सूचना दे दी थी। कार कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल की कीमतों में इजाफे को वजह बताया है। इसके साथ ही ऑपरेशनल कॉस्ट को भी कारण बताया गया है। अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं कौन सी कंपनी कितने दाम बढ़ाने जा रही है।
मारुति से लेकर टाटा की कारें खरीदना होगा महंगा
मारुति सुजुकी की गाड़ियां 1 अप्रैल से 4% तक महंगी होने जा रही हैं । कंपनी ने इस बात की जानकारी काफी पहले ही दे दी थी। वहीं टाटा मोटर्स ने भी अप्रैल से पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हालांकि किस कार पर कितने दाम बढ़ेंगे इस बात ली कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि दाम कितना बढ़ाया जाएगा। ये इस साल दूसरी बार है जब टाटा ने दाम बढ़ाए हैं।
इसके अलावा किआ मोटर्स की कारें खरीदना कल से महंगा हो जाएगा। कंपनी ने कीमतों में 3% तक का इजाफा करने का ऐलान किया है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Syros को लॉन्च किया था। लेकिन डिजाइन में यह भारत की सबसे खराब दिखने वाली एसयूवी है। जबकि फीचर्स और स्पेस के मामले में यह आपको पसंद भी आ सकती है। हुंडई ने भी 1 अप्रैल से अपने कारों की कीमत में 3%तक का इजाफा करने का ऐलान किया है।
बात होंडा कार्स इंडिया की करें तो अगले महीने से कंपनी की सभी कारों की कीमतों में इजाफा होगा।होंडा ने भी पहले ही कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कितनी कीमत बढ़ाई जाएगी। फ्रेंच कार निर्माता रेनो ने भी ऐलान किया है कि, 1 अप्रैल से उसकी कारों की कीमत में 2% तक का इजाफा होगा। अगर आप महिंद्रा की गाड़ी ख़रीदने का प्लान कर रहे हैं तो अगले महीने से कंपनी की कारों में 3% तक का इजाफा होगा।
एक नई कार पर डिस्काउंट का आज आखिरी मौका है क्योंकि कल यानी 1 अप्रैल से नई कार खरीदना महंगा हो जाएगा। कंपनियों ने पहले ही ग्राहकों को इस बारे में सूचना दे दी थी। कार कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल की कीमतों में इजाफे को वजह बताया है। इसके साथ ही ऑपरेशनल कॉस्ट को भी कारण बताया गया है। अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं कौन सी कंपनी कितने दाम बढ़ाने जा रही है।
यह भी पढ़ें: नई कार पर बंपर डिस्काउंट का आज आखिरी दिन! जानें किस कार पर होगी कितनी बचत
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
6 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
10 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines