New cars in May: पिछले महीने अप्रैल में हमें कई कारें लॉन्च होती दिखीं, जैसे कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, एमजी कॉमेट ईवी और 2023 लेक्सस आरएक्स। वहीं, अब आने वाले महीने भी उतने ही रोमांचक होने जा रहे हैं। कई कार निर्माता वैश्विक तौर पर कुछ लॉन्च कर सकती हैं कीमतों की घोषणा की भी योजना है।
मारुति बहुप्रतीक्षित Jimny को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि टाटा मोटर्स दो नए मॉडलों के साथ अपने CNG लाइन-अप का विस्तार कर रही है। इसके अलावा, कई लंबे समय से प्रतीक्षित फेसलिफ्ट भी लॉन्च हो सकती है। तो, यहां सभी नई कारों और SUVs के बारे में बताया गया है, जिन्हें जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है।
Maruti Suzuki Jimny (मई के अंत में)
अपकमिंग मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर एसयूवी को दो ट्रिम लेवल- Zeta और Alpha में पेश किया जाएगा, जो चार वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इंटरनेट पर लीक हुए डीलर इनवॉइस के अनुसार, मारुति सुजुकी जिम्नी की कीमतें बेस जेटा एमटी वेरिएंट के लिए 9.99 लाख रुपये से शुरू होंगी, जबकि टॉप-स्पेक अल्फा एटी वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये होंगी। ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
BMW M2 (मई के अंत में)
बीएमडब्ल्यू भारत में दूसरी पीढ़ी के M2 (G87) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कि पूर्ण रूप से आयात होगी। M2 में 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो इनलाइन सिक्स इंजन होगा जो प्रभावशाली 460hp और 550Nm का टार्क पैदा करता है। यह मानक के रूप में 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन से लैस होगा, जबकि 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स एक विकल्प के रूप में उपलब्ध होगा। M2 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1 करोड़ है।
Tata Altroz CNG (मई के अंत में)
टाटा मोटर्स की मोस्ट अवेटेड कार Tata Altroz CNG की कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की वेबसाइट पर महज 21,000 रुपये देकर आप इसे बुक कर सकते हैं। मई 2023 में इस कार कर डिलीवरी शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 10.55 लाख एक्स शोरूम हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
BMW X3 M40i (मई के अंत में)
BMW ने अपनी धांसू SUV BMW X3 M40i की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 5 लाख रुपये देकर कंपनी की डीलरशिप पर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। कार में Bold Look के साथ शानदार Luxury Features मिलेंगे। कार में हॉरिजॉन्टल एसी वेंट्स और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। कार महज 4.9 सेकंड में 100 Kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 Kmph है। अनुमान है कि इसकी शुरूआती कीमत 50 लाख रुपय एक्स शोरूम होगी।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
11 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
13 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
16 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
17 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines