New Car PDI: अप्रैल का महीना चल रहा है। कार कंपनियां बढ़िया डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। अगर आपने भी अपनी कार बुक कर दी है और उसकी डिलीवरी लेने जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि उत्साह के चक्कर में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। क्योंकि किसी भी गाड़ी की डिलीवरी से ठीक पहले प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन बहुत जरूरी होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन के समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
पूरी बॉडी चेक करें
डीलरशिप से आपको कॉल आएगा कि आपकी कार आ गई है एक बार आपका देख लीजिये। ऐसे में आपको ठीक से अपनी कार को चेक करना है। कार में कुछ स्क्रैच या डेंट के निशान तो नहीं है अगर ऐसा कुक नज़र आये तो आपको शो-रूम में इसे बारे में बात करनी होगी। अपनी को लेने से पहले उसकी पूरी बॉडी को ठीक से चेक करें।
इंटीरियर ठीक से चेक करें
कार के केबिन, लाइट्स और स्विच को ठीक से जांच लें। इसके अलावा यह भी चेक करें कि केबिन में किसी भी तरह का कोई निशान न हो, इसी प्रकार सीटों को भी ठीक से देख लें। कार के मैट्स को देखें कि कहीं से कटे-फटे ना हो। इसके अलावा कार के डोर हैंडल्स भी चेक करें कि किसी तरह का कोई स्क्रैच डोर हैंडल्स पर तो नहीं है। इतना ही नहीं AC को चलाकर देखें।
इंजन स्टार्ट करें
डिलीवरी लेने से पहले कार को स्टार्ट करके जरूर देखें, अगर इंजन की आवाज़ नॉर्मल है तो ठीक है और अगर आपको कोई असामान्य आवाज़ सुनाई दे तो तुरंत इसके बारे में डीलर से बात करें।
सभी डॉक्यूमेंट्स ठीक से देखें
गाड़ी के सभी पेपर्स को भी ठीक से देख ले और पड़ लें। आपको पेमेंट बिल, पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वॉरंटी कार्ड, रोडसाइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे डाक्यूमेंट्स पूरे दिए हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह आपकी बाइक स्टार्ट होने में करती है दिक्कत, तो आप कर रहे हैं ये गलतियां
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
23 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines