---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

अगले 15 दिन में लॉन्च होगी ये 3 धांसू नई कारें, EV से हाइब्रिड और हैचबेक तक मिलेंगे ऑप्शन, देखें लिस्ट

अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी में हैं तो कुछ दिन रुकना फायदे का सौदा हो सकता है. MG, Kia और Maruti Suzuki जल्द ही तीन नई कारें लॉन्च करने जा रही हैं. यहां जानते हैं इनकी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

भारतीय कार बाजार में अगले कुछ दिन काफी अहम रहने वाले हैं. अगस्त के आखिरी हफ्ते से लेकर सितंबर की शुरुआत में 3 नई बड़ी कार कंपनियां अलग-अलग सेंगमेंट में अपनी नई गाड़ियां पेश करने जा रही है. JSW MG Motor इंडिया की इलेक्ट्रिक एसयूवी MG Hector Hawk EV, Kia की फ्लैगशिप SUV Sorento और Maruti Suzuki की अपडेटेड Baleno इन दिनों चर्चा में हैं. खास बात ये है कि इन तीनों कारों का फोकस भी अलग है. एक इलेक्ट्रिक SUV होगी, दूसरी हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ आएगी, जबकि तीसरी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक का अपडेटेड मॉडल होगी. ऐसे में अगर आप जल्द नई कार खरीदने वाले हैं, तो इन लॉन्च पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

MG Hector Hawk EV 26 अगस्त को होगी लॉन्च

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपनी नई ऑल इलेक्ट्रिक SUV MG Hector Hawk EV को 26 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इस कार का टीजर पहले ही जारी कर चुकी है. इसके अलावा टीवीसी शूट के दौरन भी कार को बिना कवर के देखा जा चुका है, जिससे इसके डिजाइन की काफी जानकारी समाने आ गई है.

---विज्ञापन---

Wuling StarLight 560 EV से मिलती होगी डिजाइन

MG Hector Hawk EV का डिजाइन इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Wuling StarLight 560 EV से काफी मिलता जुलता हो सकता है. हालांकि भारतीय मॉडल में Wuling की जगह MG की ब्रैंडिंग देखने को मिलेगी. कंपनी इस SUV को अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को मजबूत करने लिए पेश करेगी.

69.2 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, MG Hector Hawk EV में 69.2 kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है. इसके साथ फ्रंट माउटेंड इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है. इलेक्ट्रिक SUV को बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए कंपनी इसमें DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है. इस इलेक्ट्रिक सेटअप से करीब 204 PS की पावर और 310Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है. इसकी क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज करीब 530 किमी हो सकती है.

---विज्ञापन---

Kia Sorento 4 सितंबर को होगी पेश

Kia India 4 सितंबर को अपनी नई फ्लैगशिप ICE SUV Sorento को भारतीय बाजार में पेश करेगी. यह भारत में कंपनी की सबसे बड़ी ICE SUV होगी. खास बात यह है कि Sorento के साथ किया हाइब्रिड SUV सेगमेंट में भी अपनी शुरुआत करने जा रही है.

ये भी पढ़ें-Maruti की कारें फिर हुईं महंगी, Baleno पर सबसे ज्यादा असर, देखें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत

---विज्ञापन---

1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन

Kia Sorento में 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है. यह सेटअप करीब 238 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है. SUV को FWD और AWD दोनों ड्राइवट्रेन विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है.

2.2 लीटर डीजल इंजन का भी मिलेगा विकल्प

Sorento में 2.2 लीटर डीजल इंजन भी दिया जा सकता है. यह इंजन करीब 202 PS की पावर और 441Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. यानी खरीदारों के पास पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल, दोनों तरह के पावरट्रेन का विकल्प हो सकता है.

---विज्ञापन---

Maruti Baleno Facelift 5 सितंबर को होगी लॉन्च

Maruti Suzuki 5 सितंबर को अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. नई बेलनो में कंपनी मौजूदा सेकेंड जेनरेशन डिजाइन को बरकरार रख सकती है. लेकिन इसके एक्सटीरियर और केबिन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

फ्रंट डिजाइन में दिखेंगे बदलाव

नई बलेनो में स्लिम ग्रिल, हेडलैम्प्स को जोड़ने वाला नया हॉरिजॉन्टल क्रोम एलिमेंट और रिडिजाइन किया हुआ फ्रंट बंपर मिल सकता है. इसके अलावा कार में नए 16 इंच अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं. इन बदलावों के बावजूद कार का ओवरऑल डिजाइन मौजूदा मॉडल से जुड़ा हुआ रहेगा.

---विज्ञापन---

केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स

बलेनो फेसलिफ्ट के इंटीरियेर में भी कई अपडेट किए जाने की उम्मीद है. इसमें नया या अपडेटेड हैशबोर्ड और कुछ आधुनिक फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. हालांकि फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.

वही 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन रहेगा

इधर Baleno Facelift में मौजूदा 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है.यह इंजन 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे. 

---विज्ञापन---

कार खरीदारों के लिए क्यों खास है यह समय

अगले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक SUV, हाइब्रिड SUV और पेट्रोल-CNG हैचबैक जैसे अलग-अलग विकल्प बाजार में आने वाले हैं. इसलिए अगर आप अभी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करके इन नई कारों की कीमत, वेरिएंट, फीचर्स और वास्तविक स्पेसिफिकेशन सामने आने देना बेहतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Classic 350 का नया एडिशन जल्द होगा लॉन्च! मिलिट्री लुक में दिखी बाइक, जानें कीमत और फीचर्स 

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 09:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola