Upcoming cars in festive season: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए इस फेस्टिव सीजन में नई कारों के लॉन्च से ग्राहकों को लुभाने की तैयारी कर रही हैं। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली पर ग्राहकों को नये ऑफर्स और डिस्काउंट के दम पर लुभाने की कोशिश भी रहेगी। अगर आपने भी इस फेस्टिव सीजन में एक नई कार खरीदने का मन बना लिया है तो, चलिए आपको बताते हैं इस महीने लॉन्च होने वाली कारों की लिस्ट…
Kia Carnival और EV9
इस महीने की शुरुआत Kia India से होगी… कंपनी 3 अक्टूबर को अपनी सबसे प्रीमियम MPV Carnival को लॉन्च करेगी। कई बार टेस्टिंग के दौरान इस मॉडल को देखा जान चुका है। यह पूरी तरह से नई जेनरेशन मॉडल के रूप में आएगी। नई Carnival का डिजाइन, इंटीरियर और इंजन तक को अपग्रेड किया जा सकता है।
पुरानी Carnival को पिछले साल ही बाजार से हटा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Carnival की एक्स-शोरूम कीमत 45 से 50 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। Carnival के साथ ही Kia EV9 को भी पेश किया जाएगा। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर आएगी। इसकी संभावित कीमत 80 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। कंपनी इसे CBU के के तौर पर भारत लाएगी।
Nissan Magnite Facelift
4 अक्टूबर को Nissan की नई Magnite Facelift भारत में लॉन्च होगी। इस बार नई Magnite में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इस गाड़ी में नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा जिसकी वजह से कीमत में करीब 50,000 रुपये तक बढ़ाए जा सकते हैं। नई Magnite के बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी का टारगेट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूती देना होगा। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से होगा।
BYD eMAX7
चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD भारत में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करने के लिए अब नई इलेक्ट्रिक एमपीवी लेकर आ रही है। नये मॉडल को 8 अक्टूबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने कंपनी ने इसकी बुकिंग्स भी शुरू कर दी थी। नई BYD eMax 7 में 6 और 7-सीटर का ऑप्शन मिलेगा। नई BYD eMax 7 में नया 12.8 इंच की टिल्टिंग टच स्क्रीन सिस्टम देखने को मिलेगा।
सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर सिस्टम और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं इसमें Level-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की सुविधा भी दी जा सकती है।सोर्स के मुताबिक नई BYD eMax 7 सिंगल चार्ज पर 500km तक की रेंज देने में सक्षम होगी।
Mercedes Benz E Class LWB
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया अब अपनी नई e-Class को लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल लॉन्ग व्हीलबेस के स्थ आएगा। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा। भारत में इसका सीध मुकाबला BMW से होगा। नई E Class LWB की संभावित कीमत 80 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बाइक-स्कूटर वाले सावधान! ये हेलमेट पहना तो भी कटेगा चालान!
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
5 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
9 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
11 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
12 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines