New Car Buying Tips: फेस्टिव सीजन जा चुका है। अब साल खत्म होने को है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। ताकि बचा हुआ स्टॉक भी क्लियर ही सके। इतना ही नहीं कार डीलर्स भी अपने पुराने स्टॉक पर काफी ज्यादा डिस्काउंट ऑफर करते हैं, क्योंकि उन्हें भी अपने स्टॉक को क्लियर करना होता है। कई डीलर्स के पास तो काफी पुराना स्टॉक इतना ज्यादा होता है कि यूज़ क्लियर करने के चक्कर लाखों का डिस्काउंट ग्राहकों को ऑफर किया जाता है। अक्सर देखने में आता है कि डीलर्स पुराने स्टॉक को नया बताकर बेच देते हैं और बाद में ग्राहकों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नवंबर के इस महीने में कार कपनियां काफी बड़े डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। मारुति Jimny पर इस महीने पूरे 2.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कारों पर भी आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय भारत में 60,000 करोड़ रुपये की Unsold कारें खड़ी हैं जिनकी बिक्री नहीं हो रही है जबकि नई कारों का अब प्रोडक्शन तो चालू है।
ऐसे में कंपनियां डिस्काउंट का सहारा लेकर अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने की कोशिश करती हैं। लेकिन अक्सर नए ग्राहक इतने बड़े डिस्काउंट के चक्कर में फंस जाते हैं और कार डीलर्स ऐसे ही नए ग्राहकों को चूना लगाते हैं जो पहली बार कार खरीदने शो-रूम जाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि नई कार खरीदते समय आपको भी कोई चूना ना लगा सके तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप नई कार पर न सिर्फ बेस्ट डील तो पा ही सकते हैं। साथ ही कोई भी कार डीलर आपको मुर्ख नहीं बना पायेगा।
डिस्काउंट की पूरी जानकारी लें
आप जो भी कार लेने जा रहे हैं उसके बारे में पूरी जानकरी लें साथ ही अगर कोई डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है तो उसके बार में बात करें। क्योंकि अक्सर नए डिस्काउंट के लोग फंस जाते हैं और जब फाइनल होती है तो पता चलता है जो बताया था वो नहीं मिला। इस बात पर ध्यान दें कि बड़ा डिस्काउंट और ऑफर्स उन्हीं मॉडल पर ज्यादा होता है कंपनी पुराने जिनकी बिक्री कम होती है, ताकि पुराना स्टॉक क्लियर हो सके। इतना ही नहीं जो गाडियां महीनों से नहीं बिक रही,उन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस बात की भी तस्सली कर लें कि जो कार आप ख़रीदन रहे हैं, उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट भी क्या है।
लालच में ना फंसे
जो गाड़ी आपको लेनी है बस उसी के बारे में डीलर से बात करें। अक्सर डीलर आपको आपको मिड या टॉप वेरिएंट की सलाह देते हैं। ऐसा वो इसलिए भी करते हैं क्योंकि ज्यादा कमीशन महंगे वेरिएंट में ही होता है। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएट को चुनें।
एक्सचेंज का पूरा फायदा
नई कार खरीदते समय अगर आप अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करवा रहे हैं तो उसकी बेस्ट वैल्यू के लिए बात करें। जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा अपनी कार की वैल्यू लगायें। ऐसा करने से आपकी काफी बचत हो सकती है।
कब खरीदें नई कार
हर कार सेल्समैन के पास गाड़ियां बेचने का टारगेट होता है जो हर महीने पूरा करना होता है। महीना शुरू होते ही नई कार खरीदने पर कोई खास डील आपको शायद ही मिले। लेकिन अगर आप कार खरीदेन महीने के आखिरी दिनों में जाकर और खुलकर मोल-भाव करें तो बेस्ट डील मिलेगी। जितना हो सके पैसे कम करा लें।
एक्सेसरीज के बदले डिस्काउंट
नई कार की खरीद पर सेल्समैन कोटेशन पर एक्सेसरीज भी एड कर देता है जिससे गाड़ी की ऑन रोड कीमत बढ़ जाती है। अब ऐसे में अगर आपको एक्सेसरीज की जरूरत नहीं है तो आप डीलर से एक्सेसरीज के बदले डिस्काउंट की बात कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकी ये 5 SUV, ब्रेजा को पीछे छोड़ No.1 बनी ये SUV
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
49 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
4 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
8 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines