इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD इस समय तेजी से पॉपुलर हो रही है। कंपनी कम कीमत में शानदार रेंज वाली कारें बाजार में उतार रही है। अपने एक इवेंट में कंपनी ने नई BYD Qin L DM-i और सील 06 DM-i कारों को पेश किया है। ये दोनों ही पेट्रोल हाइब्रिड सेडान हैं।
BYD Qin L DM-i में 5 वेरिएंट मिलते हैं और इसकी कीमत 99,800 yuan (करीब 11.50 लाख रुपये) से लेकर 139,800 yuan (करीब 16.10 लाख रुपये)है। Seal 06 DM-I की भी कीमतें सेम हैं लेकिन इसके ट्रिम को अलग नाम दिया गया है। ये दोनों ही पेट्रोल हाइब्रिड सेडान हैं। इनकी माइलेज 35 Kmpl है और फुल चार्ज में ये 2100 किलोमीटर चलेंगी।
कीमत और वैरिएंट
DM-i लीडिंग (80 Kms)
- कीमत: 99,800 युआन
- कीमत :11.50 लाख रुपये
DM-i ट्रांसेंडेंस (80 Kms)
- कीमत: 1,09,800 युआन
- कीमत: 12.65 लाख रुपये
DM-i लीडिंग(120 Km)
- कीमत: 1,19,800 युआन
- कीमत: 13.80 लाख रुपये
DM-i ट्रांसेंडेंस (120 Km)
- कीमत:1,29,800 युआन
- कीमत:14.95 लाख रुपये
DM-i एक्सीलेंस (120 Km)
- कीमत:1,39,800 युआन
- कीमत:16.10 लाख रुपये
डायमेंशन और सस्पेंशन
नई BYD Qin L DM-i और सील 06 DM-i कारों में एक ही तरह के डायमेंशन का इस्तेमाल किया गया है। इनके फ्रंट में मैकफर्सन और रियर मेंई-टाइप फोर-लिंक इंडिपेंडेंट सस्पेंशन दिए गये हैं
खास बात ये है कि दोनों सस्पेंशन हर तरह के रास्तों को आसानी से पार कर जाते हैं और कार में बैठे लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इनमें छोटी और बड़ी स्प्रिंग्स का भी इस्तेमाल हुआ है। दोनों कारें 5 मीटर से कम लम्बाई (4,830mm) वाली हैं औए इनका व्हील बेस 2,790mm है।
इंजन और पावर
इंजन की करें तो इनमें 1.5-लीटर पेट्रोल (PHEV) इंजन दिया है, जो 100 PS और 126 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ICE इंजन को 10.08 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है, जो 163 PS इलेक्ट्रिक मोटर को पावर सप्लाई करता है। लोअर वैरिएंट की रेंज 80 किमी (CLTC) है। NEDC मोड में Qin L की माइलेज 35 kmpl और CLTC मोड में 100 km है।
यह भी पढ़ें: Hero Splendor Plus Xtec Vs TVS Radeon: आपके लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट? जानें
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
13 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
17 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
22 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
2 days agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines