भारत में इस दिन आ रही है बजाज की नई पल्सर, कीमत हुई लीक!

अब बजाज ऑटो अपनी नई बाइक Pulsar NS400 को भी लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई बाइक को भारत में इस साल 3 मई को पेश करेगी। इस नई बाइक में 373cc का इंजन लगाएगी।

Bajaj Pulsar NS400

Bajaj Pulsar NS400

विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS400: बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी नई Pulsar N250 को बाजार में उतारा था। अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी Pulsar NS400 को भी लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई बाइक को भारत में इस साल 3 मई को लॉन्च करेगी। बजाज इस नई बाइक में 373cc का इंजन लगाएगी। यह एक पावरफुल इंजन है।

KTM बाइक्स में भी इसी इंजन का इस्तेमाल होता है। ऐसे में बजाज की नई पल्सर में यह इंजन कितना दमदार साबित होता है यह देखने वाली बात होगी। लॉन्च से पहले ही इस बाइक कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। आइये जानते हैं…

विज्ञापन

स्पोर्टी डिजाइन, पावरफुल इंजन

बजाज की नई पल्सर का डिजाइन स्पोर्टी होगा, क्योंकि इसे यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा। इसमें सेफ्टी फीचर्स भी काफी शामिल किया जाएगा। ट्रैक्शन कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग, EBD और डिस्क ब्रेक्स इसमें मिलेंगे। बजाज ऑटो की नई पल्सर NS400 में 373cc का सिंगल सिलिंडर इंजन मिलेगा जो करीब 40-43.5hp की पावर जनरेट कर सकता है।

विज्ञापन

ये वही इंजन है जो इस समय मौजूदा Dominar और KTM बाइक्स को पावर देता है। इसके अलावा इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इस बाइक का वजन 200 किलो से कम रहने की उम्मीद है।

LCD डिस्प्ले

विज्ञापन

बाइक के डैश में एक LCD डिस्प्ले भी मिलेगा जिसमें कई जानकारियां आपको मिलेंगी। इसके अलावा बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला फीचर भी दिया जायेगा। इसके लुक को फ्रेश फील देने के लिए नए ग्राफिक्स का सहारा लिया जायेगा। इसमें USD fork को भी शामिल किया जाएगा। नई Pulsar NS400 की संभावित कीमत 2.31 लाख रुपये हो सकती है। 3 मई को ही इस बाइक की कीमत से पर्दा उठेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ