---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Bajaj की सबसे पॉपुलर बाइक अपडेट, Pulsar 150 में ये नया फीचर जुड़ा, जान लें कीमत

Bajaj Auto ने भारत में अपनी पॉपुलर बाइक Pulsar 150 को MY2026 अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है. नई बाइक में, नए कलर और रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स और फीचर्स दिए गए हैं. जानते हैं कीमत समेत इनकी डिटेल.

---विज्ञापन---

New Bajaj Pulsar 150: भारतीय बाइक बाजार में सालों से भरोसे का नाम रही Bajaj Pulsar 150 को अब नया अपडेट मिल गया है. Bajaj Auto ने MY2026 रेंज के तहत इस पॉपुलर बाइक को हल्के डिजाइन और फीचर बदलावों के साथ लॉन्च किया है. नई Pulsar 150 अब पहले से ज्यादा फ्रेश दिखती है, जबकि इसकी पहचान और दमदार परफॉर्मेंस को बरकरार रखा गया है.

नई कीमत और वेरिएंट की पूरी जानकारी

---विज्ञापन---

अपडेटेड Bajaj Pulsar 150 की शुरुआती कीमत 1,08,772 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 1,15,481 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह बाइक अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है.

वेरिएंट के हिसाब से कीमत

---विज्ञापन---
  • Bajaj Pulsar 150 SD (सिंगल डिस्क)- 1,08,772 रुपये
  • Pulsar 150 SD UG- 1,11,669 रुपये
  • Pulsar 150 TD (ट्विन डिस्क)- 1,15,481 रुपये.

यह अपडेट Bajaj की MY2026 लाइनअप का हिस्सा है. Pulsar 150 हमेशा से ऐसी बाइक रही है, जो कम्यूटर लुक के साथ स्पोर्टी परफॉर्मेंस देती है. नए बदलावों के बाद यह बाइक युवाओं और रोजमर्रा के राइडर्स, दोनों को ज्यादा पसंद आ सकती है.

डिजाइन में क्या बदला

---विज्ञापन---

नई Pulsar 150 का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है. इसकी मस्कुलर बॉडी और क्लासिक सिलुएट बरकरार है. फर्क नए कलर ऑप्शन्स और अपडेटेड बॉडी ग्राफिक्स से पड़ा है, जो इसे थोड़ा ज्यादा मॉडर्न फील देते हैं.

LED लाइट्स बनीं सबसे बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

इस बार सबसे बड़ा बदलाव लाइटिंग में देखने को मिलता है. Bajaj ने Pulsar 150 में LED हेडलैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स दिए हैं. इससे न सिर्फ बाइक ज्यादा स्टाइलिश दिखती है, बल्कि रात में विजिबिलिटी भी बेहतर होती है.

ब्रेक और सस्पेंशन में कोई बदलाव नहीं

---विज्ञापन---

ब्रेकिंग और सस्पेंशन सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है. बाइक 17-इंच एलॉय व्हील्स पर चलती है और इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स व ड्यूल रियर स्प्रिंग्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा की राइड के लिए संतुलित सेटअप देते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई छेड़छाड़ नहीं

---विज्ञापन---

मैकेनिकल तौर पर Bajaj Pulsar 150 में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 149.5cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 13.8 bhp की पावर और 13.25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

नई Bajaj Pulsar 150 उन राइडर्स के लिए है जो भरोसेमंद इंजन, संतुलित परफॉर्मेंस और अब थोड़े मॉडर्न फीचर्स के साथ एक पॉपुलर बाइक चाहते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- नए साल में Bajaj से मिलेगा सरप्राइज, लॉन्च होगी Next Gen Pulsar Classic

First published on: Dec 25, 2025 01:04 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola