Next gen Bajaj Chetak electric scooter: स्कूटी आजकल हर घर की जरूरत बन गई है। मम्मी को बाजार सब्जी लेने जाना हो या पापा को ऑफिस। दादा के दोस्तों से मिलने जाने का ये किफायती और स्टाइलिश साधन है। कभी स्कूटर का दूसरा नाम रहे चेतक का बजाज नया ईवी मॉडल लेकर आया है। अनुमान है कि ये स्कूटर 20 दिसंबर को पेश कर दिया जाएगा।
बता दें Bajaj का मॉडल Chetak एक समय में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर था। 2020 में कंपनी पहली बार अपने चेतक का ईवी मॉडल लेकर आई थी। अब कंपनी फिर नए लुक्स और फीचर्स के साथ इस ईवी मॉडल का नया वर्जन लेकर आने वाली है।
ये भी पढ़ें: Tata Safari और Harrier पर 3.70 लाख का डिस्काउंट! अगले महीने महंगा होगा गाड़ी खरीदना
बाजार में इन स्कूटरों से करेगा कम्पीट
जानकारी के अनुसार ये स्कूटर बाजार में पहले से मौजूद Ather Rizta, Ola S1, और TVS iQube से कम्पीट करेगी। ये धाकड़ स्कूटर अलग-अलग बैटरी पैक में आता है। ये स्कूटर अलग-अलग बैटरी पैक पर एक बार फुल चार्ज होने पर 123 से 137 किलोमीटर तक ड्राइविंग रेंज देगा। स्कूटर में डुअल कलर ऑप्शन मिलेगा।
Bajaj Chetak electric scooter की कीमत कितनी?
बता दें Bajaj Chetak electric scooter का फिलहाल बाजार में मौजूद मॉडल शुरुआती कीमत 96000 का आता है। स्कूटर का टॉप मॉडल 1.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी नई कीमत और डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये में ऑफर किया जा सकता है।
हैवी सस्पेंशन और डिस्क ब्रेक
Bajaj Chetak electric scooter में आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट मिलेगी। इसमें टूटी सड़क पर राइडर को झटकों से बचाने के लिए हैवी सस्पेंशन पावर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलेगा। स्कूटर में स्टाइलिश एलईडी लाइट है। ये स्कूटर हाई पिकअप जनरेट करेगा।
ये भी पढ़ें: Maruti कर रही है स्टॉक क्लियर, इन कारों पर मिल रहा है 83000 रुपये तक का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines